Gold-Silver Rate Today, 08 Aug 2022: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी में आया उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 01:29 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 08 August 2022: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,019 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 57,362 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Gold-Silver Rate Today, 08 Aug 2022: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी में आया उछाल
Photo Credit: BCCL

Gold and Silver Rate Today, 08 August 2022: फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। पिछले हफ्ते ठोस अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट के बाद सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई, वहीं चांदी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.10 फीसदी या 52 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी का वायदा भाव मामूली रूप से 0.01 फीसदी या 4 रुपये की तेजी के साथ 57,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

डॉलर के मुकाबले टूटा रुपया
घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे फिसलकर 79.46 पर आ गया है। इस संदर्भ में मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से रुपये की गिरावट को थामने में कुछ मदद मिली। छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी लुढ़ककर 106.57 पर आ गया।

शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी में उछाल
क्रिप्टो मार्केट (Cryptocurrency Price) की बात करें, तो आज कई करेंसी में तेजी देखी जा रही है । बिटकॉइन (Bitcoin Price) 1.89 फीसदी ऊपर 23389.3 डॉलर, इथेरियम 2.83 फीसदी ऊपर 1724.22 डॉलर , लाइटकॉइन 2.27 फीसदी ऊपर 61.650 डॉलर और एक्सआरपी 1.22 फीसदी ऊपर 0.37517 डॉलर पर है।

End of Article