Gold-Silver Rate Today, 03 Aug 2022: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के बावजूद सोने की कीमत में आई मामूली गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 01:09 PM IST

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold and Silver Rate Today, 03 August 2022 Gold Price: rupee dollar - ग्लोबल मार्केट में मजबूती के बावजूद भारत में सोने की कीमत में आई मामूली गिरावट

Gold-Silver Rate Today, 03 Aug 2022: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के बावजूद सोने की कीमत में आई मामूली गिरावट
Photo Credit: BCCL

Gold and Silver Rate Today, 03 August 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के रुख के बावजूद बुधवार को भारत में सोने की कीमत में सपाट कारोबार देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 0.01 फीसदी या 6 रुपये नीचे 51,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा 0.36 फीसदी या 206 रुपये की गिरावट के साथ 57,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोने का हाजिर भाव 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है।

शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटा रुपया
डोमेस्टिक शेयर मार्केट में कमजोर रूख की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 27 पैसे फिसल कर 78.80 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की शुरुआत 78.70 पर हुई थी। लेकिन जल्द ही यह 78.80 के पर खिसक गया। पिछले कारोबारी दिवस, मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 53 पैसे उछलकर एक महीने के उच्च स्तर यानी 78.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह पिछले 11 महीनों में रुपये में एक दिन के कारोबार में सबसे अधिक वृद्धि है।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम
ग्लोबल मार्केट में सोना 0.11 फीसदी महंगा होकर 1790 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 1.10 फीसदी लुढ़ककर 20.14 डॉलर पर आ गई। तांबा 0.68 फीसदी सस्ता होकर 352 के स्तर पर आ गया। जिंक की कीमत बढ़कर 3328 डॉलर हो गई और एल्युमिनियम 2.33 फीसदी नीचे 2430 डॉलर पर आ गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,549 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 57,904 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

End of Article