बेशुमार दौलत के मालिक हैं एलन मस्क, जेफ बेजोस से हैं इतने अमीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 04:36 PM IST

Elon Musk Vs Jeff Bezos: ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा कि एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

बेशुमार दौलत के मालिक हैं एलन मस्क, जेफ बेजोस से हैं इतने अमीर
Photo Credit: BCCL

Elon Musk Vs Jeff Bezos: टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) का दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में दबदबा लगातार बना हुआ है। अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और अन्य अरबपतियों के मुकाबले उनकी संपत्ती कई ज्यादा है।

इतनी है मस्क और बेजोस की संपत्ति
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अमुसार, एलन मस्क कुल 274.3 अरब डॉलर की संपत्ति (Elon Musk Net Worth) के मालिक हैं। जेफ बेजोस 180.2 अरब डॉलर की संपत्ति (Jeff Bezos Net Worth) के मालिक हैं। 

बेजोस की तुलना में कई ज्यादा है मस्क की संपत्ति
साल 2022 में एलन मस्क की कुल संपत्ति शीर्ष कमाई करने वालों की तुलना में आसमान छू रही है। उनकी दौलत अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की तुलना में कई ज्यादा है। दुनिया के शीर्ष दो अमीर लोगों की संपत्ति में करीब 100 अरब डॉलर का अंतर है।

बेशुमार दौलत के मालिक हैं मस्क
मस्क कोविड -19 महामारी के बाद से सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक के रूप में उभरे हैं। साल 2020 की शुरुआत में इनकी कुल संपत्ति सिर्फ 26.6 अरब डॉलर थी। तब उनकी संपत्ति में 110 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई, जो कि फोर्ब्स के इतिहास में इस तरह की वृद्धि हासिल करने का रिकॉर्ड है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि मस्क को 2021 में 90 अरब डॉलर का लाभ हुआ था।

अब टेस्ला के प्रमुख LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) से 110 अरब डॉलर ज्यादा अमीर हैं। मालूम हो कि बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 164.3 अरब डॉलर है। वह माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापकों बिल गेट्स (Bill Gates) से भी काफी अमीर हैं, दो दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। बिल गेट्स की नेट वर्थ 134.0 अरब डॉलर है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) 127.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के पांचवें सबसे रईस शख्स हैं।

End of Article