World's richest man : जेफ बेजोस नहीं अब एलन मस्क हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2021, 10:00 PM IST

World Richest Man Elon Musk : गुरुवार को टेस्ला के शेयर में आई उछाल ने मस्क को इस कामयाबी पर पहुंचा दिया। अब मस्क की कुल संपत्ति 188.5 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई है।

World's richest man : जेफ बेजोस नहीं अब एलन मस्क हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी
Photo Credit: AP

नई दिल्ली : टेस्ला इंक के चीफ और अरबपति उद्यमी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के बॉस जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मस्क को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाने में टेस्ला के शेयर ने अहम भूमिका निभाई। गुरुवार को टेस्ला के शेयर में आई उछाल ने मस्क को इस कामयाबी पर पहुंचा दिया। अब मस्क की कुल संपत्ति 188.5 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मस्क के पास बेजोस से 1.5 अरब डॉलर ज्यादा की संपत्ति हो गई है।

दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग की सूची में इलेक्ट्रिक कार मेकर मस्क टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में जेफ अक्टूबर 2017 से शीर्ष स्थान पर कायम थे। गुरुवार सुबह टेस्ला इंक के शेयरों में 5.65 प्रतिशत का उछाल आया और इसकी कीमत बढ़कर 798.73 डॉलर पर पहुंच गई। गत नवंबर में मस्क ने दूनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति का तमगा अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर उन्होंने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा। बीते कुछ महीनों में मस्क की कुल संपत्तियों में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले एक साल में उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है। संपत्ति निर्माण में इसे सबसे तेज वृद्धि माना जा रहा है।    

End of Article