Videocon Loan Case: ICICI बैंक की पूर्व CMD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2020, 10:15 AM IST

ICICI-Videocon Loan Case: आईसीआईसीआई- वीडियोकॉन मामले में बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Videocon Loan Case: ICICI बैंक की पूर्व CMD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली: आईसीआईसीआई- वीडियोकॉन केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।  ये गिरफ्तारी ईडी ने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से दिए गए 3250 करोड़ रुपये का लोन दिए जाने के मामले में की है। इस मामले पर ईडी अधिकारी लगातार दीपक कोचर से पूछताछ भी कर रहे थे। 

लंबे समय से चल रही है जांच

प्रवर्तन निदेशालय पहले ही इस मामले में आनचंदा कोचर तथा अन्य के खिलाफ धन के हेर-फेर मामले में जारी जांच में 78 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुका है। मनी लॉड्रिंग रोधी अधिनियम के तहत जिन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थाई आदेश जारी किया गया था उनमें कोचर का मुंबई आवास तथा उनसे जुड़ी एक कंपनी की संपत्तियां शामिल था। ईडी आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिये गये ऋण मामले में हुई कथित अनियमितताओं और मनी लांड्रिग मामले में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर तथा अन्य के खिलाफ लंबे समय से जांच कर रहा है।

बढ़ सकती हैं कोचर की मुश्किलें

दीपक कोचर पर वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को दिए गए लोन का दुरुपयोग करने का भी मामला दर्ज किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद आने वाले दिनों में चंदा कोचर की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जांच एजेंसियों की नजर उन बड़े लोन्स पर भी हैं जो चंदा कोचर के बैंक के सीएमडी रहने के दौरान प्रदान किए गए थे।  आरोप है कि चंदा कोचर ने बैंक की प्रमुख रहते हुए अवैध रूप से अपनी पति की कंपनी को फायदा पहुंचाते हुए करोड़ों रुपये दिए।

End of Article