पुराने नोट या सिक्के बेचकर घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 02:16 PM IST

How to Sell 786 Note: पुराने नोट और सिक्के इकट्ठे करने का कई लोगों को शौक होता है। आप इनके जरिए काफी पैसा भी कमा सकते हैं, जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।

पुराने नोट या सिक्के बेचकर घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। अगर आपको ऐसा लगता है कि पुराने नोटों का आज कोई मूल्य नहीं है और वे किसी कबाड़ से कम नहीं हैं, तो आप गलत हैं। जी हां, कुछ पुराने करेंसी नोट और सिक्के आपको पलक झपकते ही अमीर बना सकते हैं। पुरानी करेंसी (Old Currency) आपके बैंक बैलेंस में लाखों रुपये जोड़ सकती है। कई लोग पुरानी मुद्रा और सिक्कों से पहले ही अमीर बन चुके हैं। अगर आपको भी सही तरीका पता हो तो आप भी लखपति बन सकते हैं। इसके लिए आपको बस यह चेक करना होगा कि आपके पास कोई पुरानी मुद्रा है या नहीं।

कैसे बनेंगे अमीर?
एनबीटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के पास 1, 5, 10, 20, 50, 100 या 2000 रुपये हैं, जिन पर 786 नंबर अंकित है, तो वे आसानी से उन नोटों के बदले में लाखों रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपने घर से बाहर भी निकलने की जरूरत नहीं है।

इसके लिए आपके पास बस इस तरह का नोट या सिक्का और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। ऐसे नोट या सिक्के ओएलएक्स (Olx), क्विकर (Quikr), ईबे (eBay) जैसी वेबसाइट्स पर खरीदे जाते हैं। आइए जानते हैं आप इस नोट या सिक्के को eBay पर कैसे बेच सकते है: (How to Sell 786 Note)

  1. इसके लिए सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर विक्रेता के रूप में रजिस्टर करें।
  3. मुद्रा की एक स्पष्ट तस्वीर लें और इसे वेबसाइट पर अपलोड करें।
  4. आपका विज्ञापन उन लोगों को दिखाई देगा जो ईबे पर पुराने नोट और सिक्के खरीदने में रुचि रखते हैं।

पुराने नोट या सिक्के बेचकर कमाएं लाखों रुपये
अगर आपके पास 786 नंबर वाला नोट या सिक्का है, तो आप इसे इस वेबसाइट पर नीलामी के लिए रख सकते हैं। इससे आपको आसानी से 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। दरअसल 786 अंक की बहुत मांग है क्योंकि इसे बहुत से लोग शुभ मानते हैं।

End of Article