dearness allowance decision: लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर आई खुशी, डीए पर लगी रोक हटी !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2021, 02:57 PM IST

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के संबंध में बड़ा फैसला किया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने डीए पर लगी रोक को हटा लिया है।

dearness allowance decision: लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर आई खुशी, डीए पर लगी रोक हटी !

केंद्र सरकार ने  के लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी सुना दी है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि  केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत  पर लगी रोक को हटा लिया है। इसके साथ ही डीए में 17 से 28 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है। 1 जुलाई 2021 से अब केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई रकम कर्मचारियों के खाते में जुलाई महीने से आएगी। बता दें कि कोरोना की वजह से केंद्र सरकार मे डीए और डीआर को फ्रीज कर दिया था। 

कोरोना काल में सरकारी राजस्व में हुआ है इजाफा
डीए को लेकर केंद्रीय कर्मचारी संगठन लगातार मांग करते रहे हैं कि जब कोरोना काल में सरकार के राजस्व में इजाफा हुआ है तो ऐसी कोई वजह नहीं बनती है कि डीए और डीआर को रोका जाए। बता दें कि सरकार से जुड़े मंत्रियों से जब इस विषय पर सवाल किया जाता था कि निश्चित तौर पर सरकार गंभीर है, लेकिन इसके संबंध में कोई फैसला कैबिनेट की बैठक में ही लिया जाएगा। 

इंतजार हुआ खत्म !
कर्मचारियों को डीए और डीआर के संबंध में बेशब्री से इंतजार था। जून के आखिरी हफ्ते में इस संबंध में बैठक हुई थी। लेकिन वित्त मंत्रालय की उस बैठक में किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया। इसके अलावा जुलाई के पहले हफ्ते में कैबिनेट बैठक इस विषय पर होनी थी जिसे मंत्रिमंडल विस्तार के चलते निरस्त कर दिया था। आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर हर किसी की निगाह टिकी हुई थी। 



End of Article