Bank Holidays in October 2020 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उल्लेख किया है कि अक्टूबर 2020 में कुछ दिनों बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। यदि आप इन छुट्टियों के बारे में जानकारी रखते हैं तो बैंक लेनदेन को लेकर प्लान बना सकते हैं। क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोग अक्सर घरों से निकलना पसंद नहीं करते हैं। अत्यधिक जरूरी होने पर घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन करीब-करीब खत्म हो चुका है। दुकानें, शॉपिंग मॉल्स, सिनेमा हॉल और पर्यटन स्थल खुलने लगे हैं। एहतियात के साथ घूमने भी जा सकते हैं। अपनी छुट्टियों की योजना अच्छी तरह से बना सकते हैं।
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं और सभी बैंकिंग कंपनियों इस पर ध्यान नहीं देती हैं। बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं। दुर्गा पूजा 10 दिनों की होती है। कई राज्यों में लंबी छुट्टियां होती है। इसलिए छुट्टियों का पता लगाकर बैंक जाएं।
अक्टूबर 2020 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List)
| तारीख और दिन | छुट्टियां |
| 02 अक्टूबर, शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 04 अक्टूबर, रविवार | वीक ऑफ |
| 08 अक्टूबर, गुरुवार | चेल्लुम, रिजनल होलिडे |
| 10 अक्टूबर, शनिवार | सेंकेंड सटरडे |
| 11 अक्टूबर, रविवार | वीक ऑफ |
| 17 अक्टूबर, शनिवार | असम में कटि बिहू |
| 18 अक्टूबर, रविवार | वीक ऑफ |
| 23 अक्टूबर, शुक्रवार | महासप्तमी, रिजनल होलिडे |
| 24 अक्टूबर, शनिवार | महाअष्टमी, रिजनल होलिडे |
| 25 अक्टूबर, रविवार | वीक ऑफ |
| 26 अक्टूबर, सोमवार | विजयादशमी (दुर्गा पूजा) |
| 29 अक्टूबर, गुरुवार, | मिलाद-ए-शरीफ, रिजनल होलिडे |
| 30 अक्टूबर शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद |
| 31 अक्टूबर शनिवार | महर्षि वाल्मीकि, सरदार पटेल जयंती, रिजनल होलिडे |
उपरोक्त लिस्ट को ध्यान से देखकर आपको अवकाश अवधि के अनुसार अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बनानी चाहिए। रिजनल छुट्टियों को विभिन्न राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार मनाया जाएगा, हालांकि गजेटेड छुट्टियों में पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

