Apple Market Cap: अभी तक आपने एप्पल (Apple) को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के नाम से जानते होंगे। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को एप्पल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट 2024 में एप्पल के आईफोन की डिमांड पर असर होने की रिपोर्ट्स के बाद आई हैं। जिसकी वजह से रिपोर्ट में दावा है कि यह साल एप्पल के लिए मुश्किल भरा साल हो सकता है। यही वजह रही की कंपनी की शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में क्यों तेजी
माइक्रोसॉफ्ट की बात करें तो कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 1.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 2.875 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। कंपनी जल्द ही जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी कमाई बढ़ाएगी। जो निवेशकों को अच्छी लगी और उन्हें आकर्षित करने में सफल रही।
एप्पल के शेयर कितने गिरे
बात एप्पल के शेयरों की करें तो इसमें गुरुवार को 0.9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद इसका मार्केट कैप 2.871 ट्रिलियन डॉलर रह गया। एप्पल के शेयरों में इस साल अबतक 3.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इसी दौरान माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 1.8 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 2021 के बाद पहली बार एप्पल के मार्केट कैप से अधिक हुआ है। एप्पल स्टॉक में कमजोर रेटिंग में गिरावट की एक श्रृंखला के बाद आई है, जिससे चिंता बढ़ गई है कि आईफोन की बिक्री, इसकी सबसे बड़ी नकदी गाय, कमजोर रहेगी, खासकर प्रमुख बाजार चीन में।
