बिजनेस

Reliance Infrastructure: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने 4 साल में दिया 1950% रिटर्न, दिग्गज निवेशक ने भी जताया भरोसा

Reliance Infrastructure Share: NSE पर मौजूद डेटा के अनुसार 27 मार्च 2020 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 9.3 रु तक गिर गया था। जबकि आज ये करीब ढाई बजे 191.10 रु पर है। यानी इसने 4 साल से थोड़ी अधिक अवधि में 1954.8 फीसदी रिटर्न दिया है।

Image

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने दिया भारी रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिया 1950% रिटर्न
  • 4 साल में कर दिया मालामाल
  • कभी 9.3 रु था शेयर

Reliance Infrastructure Share: अनिल अंबानी के बुरे समय में उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर एक समय पर 9.3 रु तक गिर गया था। मगर अब इसका शेयर 190 रु के ऊपर पहुंच गया है। अब भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज का नाम रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में सामने आया है। केडिया सिक्योरिटीज का नाम जनवरी से मार्च 2024 तिमाही के लिए अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में सामने आया है, यानी इस कंपनी के पास रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर हैं। केडिया सिक्योरिटीज की अनिल अंबानी की कंपनी में 1.01 फीसदी (40 लाख शेयर) हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें -

कर दिया मालामाल

  • NSE पर मौजूद डेटा के अनुसार 27 मार्च 2020 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 9.3 रु तक गिर गया था। जबकि आज ये करीब ढाई बजे 191.10 रु पर है। यानी इसने 4 साल से थोड़ी अधिक अवधि में 1954.8 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • एक साल में कंपनी का शेयर 21 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये 17.8 फीसदी मजबूत हुआ है
  • मगर बीते एक महीने में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में 30.18 फीसदी की गिरावट आई है

एलआईसी ने बेच दिए शेयर

एलआईसी ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। LIC के पास Q3FY24 में कंपनी के 41,40,529 शेयर थे, मगर अब इसका नाम पब्लिक शेयरधारकों की सूची में नहीं है। इसका मतलब है कि एलआईसी ने या तो पूरे शेयर बेचकर या अपने कुछ शेयरों को बेच दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article