बिजनेस

Vedanta Resources ने 6560 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया, शेयर गिरवी रखकर लिया था लोन

Vedanta Resources: अरबपति अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांंता रिसोर्सेज ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लिए 6560 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। वेदांंता रिसोर्सेज ने कंपनी के शेयरों को गिरवी रखकर लंदन और हांगकांग स्थित बैंक से लोन लिया था। इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।

Image

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लिया लोन चुका दिया है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांंता रिसोर्सेज ने चुकाया 6560 करोड़ रुपये का कर्ज
  • अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी है वेदांंता रिसोर्सेज
  • कंपनी ने अपने शेयर गिरवी रखकर लिया था लोन

Vedanta Resources repays 80 Crore dollars debt: वेदांता के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। वेदांता रिसोर्सेज ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लिए गए 80 करोड़ डॉलर (करीब 6560 करोड़ रुपये) का कर्ज चुका दिया है। बैंक का कर्ज चुकाने के साथ ही कंपनी ने अपने गिरवी शेयर भी वापस हासिल कर लिए हैं। बैंक का कर्ज चुकाने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयर में सकारात्मक चेंज देखने को मिल सकते हैं।

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां शेयर गिरवी रखकर ले सकती हैं कर्ज

बताते चलें कि शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के पास शेयर गिरवी रखकर कर्ज लेने की सुविधा उपलब्ध होती है। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए कई कंपनियों अपने शेयरों को गिरवी रखकर बैंकों से लोन लेती हैं। इसी कड़ी में, अरबपति अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने भी अपने शेयर को गिरवी रखकर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से कर्ज लिया था।

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में दर्ज की गई थी 1.24% की गिरावट

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता रिसोर्सेज ने लंदन और हांगकांग स्थित स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लोन लिया था। शुक्रवार को वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 1.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद क्लोजिंग प्राइस 274.70 रुपये पर आ गया था। हालांकि, कर्ज चुकाने की खबर आने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।

कर्ज और बॉन्ड की पहले ही पेमेंट कर चुकी है कंपनी

बताते चलें कि अनिल अग्रवाल की कंपनी ने अप्रैल में बताया था कि उन्होंने पहले ही सभी कर्ज और बॉन्ड की पेमेंट कर दी है। अप्रैल में अनिल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कंपनी के पास सारे कर्ज चुकाने के लिए कैश फ्लो की कोई कमी नहीं है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article