Anand Mahindra Birthday : महिंद्रा ग्रुप, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और टेक महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 को हुआ था। उनके टेन्योर में महिंद्रा ग्रुप ने ऑटोमोबाइल और कृषि से लेकर आईटी और एयरोस्पेस तक 22 मेजर इंडस्ट्रियल सेक्टरों में घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर विस्तार किया है।
कितनी दौलत के मालिक हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स के क्लासमेट भी रहे हैं। फॉर्ब्स के अनुसार उनकी रियलटाइम दौलत इस समय 2.1 अरब डॉलर या 17166 करोड़ रु है। आनंद महिंद्रा, महिंद्रा परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं और 19 अरब डॉलर के रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन हैं।
https://twitter.com/anandmahindra/status/1630517819174690818
कई कंपनियों को खरीदा
आनंद के चेयरमैन रहते हुए ग्रुप ने स्वराज ट्रैक्टर्स, रेवा इलेक्ट्रिक कार कंपनी, सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज, प्यूजो मोटरसाइकिल, हॉलिडे क्लब रिसॉर्ट्स और पिनिनफेरिना एस.पी.ए जैसी कंपनियों को खरीदकर ग्रोथ हासिल की है।
महिंद्रा ग्रुप में सफर
आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद 1981 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड को जॉइन किया था, जो महिंद्रा ग्रुप में उनके सफर की शुरुआत थी। 1989 में आनंद महिंद्रा, महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर भी बने। महिंद्रा एंड महिंद्रा में उनका सफर बतौर डिप्टी एमडी 1991 में शुरू हुआ था।
2020 में आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्जेक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और अप्रैल 2020 से कंपनी के नॉन-एक्जेक्यूटिव चेयरमैन बन गए।
ट्रैक्टर को दिलाई पहचान
महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों और स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों के लिए भी मशहूर हैं। 2021 में, उन्होंने एक्सयूवी 700 एसयूवी और 2022 में स्कॉर्पियो का नया वर्जन लॉन्च किया। आनंद महिंद्रा के पास कोटक महिंद्रा बैंक की थोड़ी हिस्सेदारी भी है।
इन बड़े इंस्टिट्यूशंस को दी सेवाएं
- भारतीय रिज़र्व बैंक बोर्ड
- यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल कॉम्पैक्ट बोर्ड
- ग्लोबल बॉर्ड ऑफ एडवाइजर्स ऑफ द काउसिंल ऑन फॉरेन रिलेशन
- वर्ल्ड बैंक ग्रुप्स एडवाइजरी बॉर्ड फॉर डुइंग बिजनेस
पद्म भूषण से सम्मानित
आनंद महिंद्रा को जनवरी 2020 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' अवॉर्ड दिया गया। ट्विटर पर 1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ महिंद्रा मशूहर बिजनेस कमेंटेटर और ह्यूमैनिटेरिअन हैं।
