बिजनेस

Amazon ने पहले निकाला, अब जॉब देने को तैयार लेकिन कर्मचारी ने दिखाया अंगूठा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 4, 2023, 10:29 AM IST

Amazon Layoffs: कर्मचारी का कहना है कि अमेजन ने उसे बहुत ही अभद्र तरीके से बाहर किया था साथ ही उसकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज भी किया।

Image

अमेजन ने उसे बहुत ही अभद्र तरीके से बाहर किया था साथ ही उसकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज भी किया।

Photo : iStock

Amazon Layoffs: अमेजन (Amazon) कर्मचारियों को नौकरी से निकालने (Layoffs) के बाद कुछ कर्मचारियों को काम पर फिर वापस बुला रही है। यहां तक कि एक कर्मचारी से तो कंपनी चार बार फिर से नौकरी करने का प्रस्तार रख चुकी है। लेकिन, कर्मचारी का कहना है कि अमेजन ने उसे बहुत ही अभद्र तरीके से बाहर किया था साथ ही उसकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज भी किया। इसलिए वह उस कंपनी में दोबारा काम नहीं करना चाहता, जहां न मेहनत की कद्र हो और न ही इंसान की।

जॉब पर खतरा न होने का मिला था अश्वासन

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनसाइडर में लिखे एक लेख में अमेजन के इस पूर्व बिजनेस एनालिस्‍ट ने विस्‍तार से कंपनी में अपनी जॉब के बारे में बताया है। कर्माचारी ने कंपनी द्वारा उसे हटाए जाने से एक महीने पहले उसके मैनेजर ने कहा था कि वह जो काम कर रहा था, दूसरा कोई नहीं कर सकता। इसलिए उसकी जॉब को कोई खतरा नहीं है।

ऐसे मिला था लेऑफ का मेल

अमेजन के पूर्व बिजनेस एनालिस्‍ट ने बताया कि जनवरी 2023 में एक दिन उसे एक ई-मेल मिला लिखा था कि कंपनी उसे दो महीने की सैलरी देकर नौकरी से निकाल रही है। उसका कहना है कि कर्मचारियों की लेऑफ से दो महीने पहले अमेजन ने एक फॉर्म भरवा कर उसके द्वारा किए गए काम, कर्मचारियों के पास कंपनी की मौजूद चीजों और आने वाले सालों में वह किन प्रोजेक्‍ट्स को पूरा करेंगे इसकी डीटेल्स मांगी गई।

शिकायत को मैनेजमेंट ने गंभीरता से नहीं लिया

कर्मचारी ने जैसे ही वह डॉक्‍यूमेंट भरकर शेयर किया तो दूसरे लोगों ने उसको एडिट कर अपना दावा कर दिया। जो काम उसने किया था, उसे दूसरे लोगों ने अपना बता दिया। इतना सब होने पर भी कंपनी में किसी ने कुछ नहीं किया। मैनेजमेंट ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा कर्मचारी को भुगतना पड़ा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article