बिजनेस

AJC Jewel Manufacturers IPO: अच्छा प्रॉफिट दे सकता है एजेसी ज्वेल का IPO, आज से लगा सकते हैं दांव, चेक करें GMP

AJC Jewel Manufacturers IPO GMP: आज सोमवार से एजेसी ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ खुल गया है। इसका आईपीओ 26 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-95 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसका साइज 14.59 करोड़ रु का है।

Image

एजेसी ज्वेल का IPO खुला

Photo : iStock

AJC Jewel Manufacturers IPO GMP: आज सोमवार से एजेसी ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ खुल गया है। इसका आईपीओ 26 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-95 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसका साइज 14.59 करोड़ रु का है। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 30 जून को हो सकती है। आगे जानिए कंपनी का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

AJC Jewel Manufacturers IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार AJC Jewel Manufacturers का GMP इस समय 9 रु चल रहा है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये कंपनी लिस्टिंग पर 9.5 फीसदी रिटर्न दे सकती है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

कैसे रहे फाइनेंशियल रिजल्ट्स

केरल के मलप्पुरम में स्थित, AJC ज्वेल 22K और 18K दोनों वैरिएंट में चूड़ियाँ, अंगूठियाँ, झुमके, कंगन और हार समेत सोने के आभूषणों के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। कंपनी कच्चे बुलियन और उपभोग्य सामग्रियों से तैयार सोने के आभूषण बनाती है, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कई तरह के डिज़ाइन पेश करती है और डीलरों, शोरूम, कॉरपोरेट्स और छोटी दुकानों को बेचती है।

कंपनी डीलरों, शोरूम, कॉरपोरेट्स और रिटेल आउटलेट्स के नेटवर्क के ज़रिए बिक्री करती है। वित्तीय रूप से, AJC ज्वेल ने वित्त वर्ष 24 के लिए 246.84 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 3.32 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी आईपीओ फंड का उपयोग उपकरण खरीद (2.63 करोड़ रुपये), लोन चुकाने (8.90 करोड़ रुपये) और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करना चाहती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article