बिजनेस

Reliance Industries Share: क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट, 1450 रु के नीचे आया भाव

Reliance Industries Share Price: आज सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। इसका शेयर BSE पर 1466.20 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,453.00 रु पर खुलने के बाद 1,453 रु पर खुला और करीब पौने 11 बजे 18.80 रु या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,447.40 रु पर है। बता दें कि इजराइल-ईरान के बीच चल रही लड़ाई में अमेरिका की एंट्री हो गयी है और इसने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया, जिसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस का शेयर गिरा
  • क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने का असर
  • 1450 रु के नीचे आया भाव

Reliance Industries Share Price: आज सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। इसका शेयर BSE पर 1466.20 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,453.00 रु पर खुलने के बाद 1,453 रु पर खुला और करीब पौने 11 बजे 18.80 रु या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,447.40 रु पर है। बता दें कि इजराइल-ईरान के बीच चल रही लड़ाई में अमेरिका की एंट्री हो गयी है और इसने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया, जिसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से दुनिया का 20-25 फीसदी कच्चा केल सप्लाई होता है। इस खबर से तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल रिलायंस का तेल-से-रसायन (O2C) बिजनेस इसकी कुल आय में 57% योगदान देता है और कच्चे तेल की कीमतों पर इसकी बहुत अधिक निर्भरता है। इसलिए संभावना है कि रिलायंस के शेयर में तेल के दाम बढ़ने के चलते ही गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

कितना पहुंचा कच्चे तेल का रेट

रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में WTI क्रूड ऑयल 1.59% की वृद्धि के साथ 75.22 USD प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 80 USD प्रति बैरल के करीब है। हाल के भू-राजनीतिक तनाव (ईरान-इजरायल संघर्ष) के कारण जनवरी 2025 के बाद इसमें 4% की वृद्धि की हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article