बिजनेस

AirAsia के नाम से नहीं होंगी फ्लाइट, अब इस ब्रांड के तहत भरेगी उड़ानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 09:32 AM IST

AirAsia India News: टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयरएशिया इंडिया की पहचान खत्म हो गई है। अब ये एयर इंडिया एक्सप्रेस ब्रांड के नाम से अपनी उड़ानें भरेगी। इसकी मंजूरी भारतीय नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने दे दी है।

Image

एयर एशिया फ्लाइट

Photo : BCCL

AirAsia India News: टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयरएशिया इंडिया की पहचान खत्म हो गई है। अब ये एयर इंडिया एक्सप्रेस ब्रांड के नाम से अपनी उड़ानें भरेगी। इसकी मंजूरी भारतीय नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने दे दी है। इस कदम से दोनों एयरलाइन में सही ढंग से कस्टमर टच प्वाइंट, प्रोडक्ट और सर्विसेज में सामंजस्य बिठाया जा सकेगा।

मलेशिया की कंपनी में थी हिस्सेदारी

बता दें कि एयर एशिया इंडिया में मलेशिया के कैपिटल A की एयरलाइन कंपनी एयरएशिया लिमिटेड की हिस्सेदारी थी। कंपनी ने बीते साल नवंबर महीने में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को एयरलाइन को सबकुछ बेच दिया था। तब टाटा समूह की एयर एशिया इंडिया में 83.67 फीसदी हिस्सेदारी थी और शेष हिस्सेदारी एयरएशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास थी, जो मलेशिया के एयरएशिया समूह का हिस्सा है।

AIX कनेक्ट के तहत करती हैं काम

एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया वर्तमान में AIX कनेक्ट का हिस्सा हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के साथ-साथ टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम विस्तारा के मार्जर की प्रोसेस भी चल रही है।

टिकट बेचने और उड़ान संचालित करने की अनुमति

डीजीसीए की मंजूरी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया को अब 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' के रूप में अपनी सेवाओं को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के अलावा टिकट बेचने और उड़ान संचालित करने की अनुमति है। वर्तमान में, एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 घरेलू गंतव्यों और 14 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ता है जबकि AIX कनेक्ट 19 घरेलू गंतव्यों को सेवा दे रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article