बिजनेस

Air India flight Cut: एअर इंडिया का बड़ा ऐलान, हर हफ्ते 38 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द, 3 रूटों पर इस तारीख तक पूरी तरह बंद

Air India flight Cut: एअर इंडिया ने बताया कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कटौती करेगी और तीन विदेशी मार्गों पर सेवाएं निलंबित रहेंगी।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट में कटौती

Photo : iStock

Air India flight Cut : टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह 21 जून से 15 जुलाई, 2025 के बीच प्रत्येक सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करेगी। यह कदम हाल ही में अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद उत्पन्न व्यवधानों के मद्देनजर उठाया गया है।

तीन अंतरराष्ट्रीय रूटों पर सेवाएं रहेंगी निलंबित

एअर इंडिया ने यह भी बताया कि तीन विदेशी रूट्स, दिल्ली-नैरोबी (प्रति सप्ताह 4 उड़ानें), अमृतसर-लंदन (गैटविक) (प्रति सप्ताह 3 उड़ानें), और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (प्रति सप्ताह 3 उड़ानें) पर 15 जुलाई तक उड़ानें पूरी तरह निलंबित रहेंगी।

18 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती

एअर इंडिया उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के कुल 18 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या घटाएगी। इनमें प्रमुख उत्तर अमेरिकी मार्ग शामिल हैं, दिल्ली-टोरंटो, दिल्ली-वैंकूवर, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, दिल्ली-शिकागो, दिल्ली-वाशिंगटन।

उड़ान सुरक्षा और हवाई मार्ग बदलाव बने वजह

कंपनी के अनुसार यह कटौती स्वैच्छिक है और इसका उद्देश्य है:- उड़ान पूर्व सुरक्षा जांच में बढ़ोतरी को समायोजित करना, पश्चिम एशिया में बंद हवाई क्षेत्र के कारण उड़ान समय में हुई वृद्धि को ध्यान में रखना, शेड्यूल स्थिरता को बहाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचाना।

अस्थायी निर्णय, 15 जुलाई तक लागू

एअर इंडिया ने कहा कि यह कटौती 21 जून से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वह बड़े विमानों की उड़ानों में 15% की अस्थायी कमी करेगी, और अब यह विस्तृत योजना उसके तहत सामने आई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article