बिजनेस

Tata airline: एयर इंडिया को खराब बिजनेस क्लास की लिस्ट में मिली चौथी जगह, जानें किसे मिली अच्छी रेटिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 27, 2024, 11:10 AM IST

Air India:सर्वे में एयर इंडिया की बिजनेस क्लास सुविधाओं में केबिन सीटें सबसे बड़ी समस्या पाई गई। केबिन सीटों के लिए इसे 6/10 अंक मिले, हालांकि, उड़ान के दौरान भोजन, मनोरंजन, हवाई अड्डे का एक्सपीरियंस, ड्रिंक्स जैसी सेवाओं को 7/10 अंक मिले।

Image

Tata airline: एयर इंडिया को खराब बिजनेस क्लास की लिस्ट में मिली चौथी जगह, जानें किसे मिली अच्छी रेटिंग

Air India: टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया को खराब बिजनेस क्लास की एयरलाइनों की लिस्ट में चौथी जगह मिली है। यूके की एजेंसी बाउंस (Bounce) के सर्वे के हवाले से हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खराब बिजनेस क्लास के एयरलाइन की कैटेगरी में एयर इंडिया को 10 में से 7.4 अंक मिले हैं। वहीं इजिप्टएयर को 5.71, कोपा एयरलाइंस को 6.71 और कुवैत एयरवेज 7 अंक मिले। ये अपनी उड़ानों में सबसे खराब बिजनेस क्लास वाली टॉप-3 एयरलाइंस थीं। सर्वे में बिजनेस क्लास के केबिन, सीट कंफर्ट, उड़ान सेवा, एंटरटेनमेंट और सुविधाओं जैसी चीजों को परखा गया था जिसके आधार पर दुनियाभर की एयरलाइंस को रैंकिंग दी गई है।

सर्वे में किसमें दिखी समस्या

सर्वे में एयर इंडिया की बिजनेस क्लास सुविधाओं में केबिन सीटें सबसे बड़ी समस्या पाई गई। केबिन सीटों के लिए इसे 6/10 अंक मिले, हालांकि, उड़ान के दौरान भोजन, मनोरंजन, हवाई अड्डे का एक्सपीरियंस, ड्रिंक्स जैसी सेवाओं को 7/10 अंक मिले। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब एयर इंडिया एयरलाइन अपने सभी तरह के विमानों को अपग्रेड करने में लगी हुई है। एयरलाइन एयर इंडिया लाउंज को रिन्यू के लिए दुनियाभर में फेमस हॉस्पिटैलिटी इंटीरियर डिजाइनर फर्म हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (एचबीए) के साथ काम कर रही है।

किसे मिले अच्छी रेटिंग

एजेंसी ने एयरलाइंस के सर्वोत्तम बिजनेस क्लास सुविधाओं की रैंकिंग भी की। सिंगापुर एयरलाइंस 9.57 के स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर है, उसके बाद कतर एयरवेज (9.43) और ओमान एयर (9.29) हैं। हवाई अड्डों को बिजनेस क्लास सेवाओं के आधार पर भी रैंक किया गया और लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा 7.60/10 के साथ चार्ट में टॉप पर रहा। हवाई अड्डे पर 40 से अधिक लाउंज उपलब्ध हैं। कतर का हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (7.09) दूसरे स्थान पर और जर्मनी का म्यूनिख हवाई अड्डा (6.99) तीसरे स्थान पर रहा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article