बिजनेस

एयर इंडिया हादसा: बिना मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेगी बीमा राशि, एलआईसी और बजाज आलियांज का बड़ा फैसला

LIC insurance claim: एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए एलआईसी और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने बीमा दावा प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया है। एलआईसी ने मृत्यु प्रमाण पत्र की अनिवार्यता हटाते हुए सरकारी रिकॉर्ड या मुआवजा दस्तावेज को भी प्रमाण के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

Image

एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए बीमा दावा निपटान प्रक्रिया सरल

Photo : PTI

LIC insurance claim: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उसने एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए बीमा दावा निपटान प्रक्रिया को सरल और तेज कर दिया है। एलआईसी ने यह कदम पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया है। एलआईसी ने अपने बयान में कहा कि पॉलिसीधारक की मृत्यु का प्रमाण देने के लिए अब मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं होगा। इसके स्थान पर सरकारी रिकॉर्ड, केंद्र/राज्य सरकार या एयरलाइन अधिकारियों द्वारा दिया गया मुआवजा प्रमाण के रूप में मान्य होगा।

हर दावेदार तक पहुंचेगी सहायता

एलआईसी ने कहा है कि कंपनी प्रत्येक दावेदार तक पहुंचने और दावों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेगी। सहायता के लिए दावेदार अपनी निकटतम एलआईसी शाखा से संपर्क कर सकते हैं या कॉल सेंटर 022-68276827 पर भी कॉल कर सकते हैं।

बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस का भी सराहनीय कदम

इस त्रासदी के बाद, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने भी पीड़ितों के लिए एक विशेष दावा निपटान डेस्क स्थापित किया है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने मृत्यु और विकलांगता से संबंधित दावों की प्राथमिकता से निपटान के लिए एक त्वरित प्रक्रिया लागू की है। इसके तहत न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण की आवश्यकता होगी ताकि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article