बिजनेस

Gensol Engineering Share: महादेव ऐप घोटाले में आया जेनसोल इंजीनियरिंग का नाम, शेयर में लगा लोअर सर्किट

Gensol Engineering Hits Lower Circuit: जेनसोल इंजीनियरिंग ने कहा है कि जेनिथ की जेनसोल इंजीनियरिंग में 1.5% से कम हिस्सेदारी है। ये सितंबर 2022 से एक इनएक्टिव शेयरधारक है और इसके न तो कोई फैसला लेने का अधिकार है और न ही कंपनी के ऑपरेशन में किसी तरह की भागीदारी है।

Image

जेनसोल इंजीनियरिंग ने छुआ लोअर सर्किट

KEY HIGHLIGHTS
  • जेनसोल इंजीनियरिंग में लगा लोअर सर्किट
  • लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी टूटा शेयर
  • महादेव ऐप घोटाले से जुड़ा नाम

Gensol Engineering Hits Lower Circuit: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लग गया है। वहीं इसके शेयर में लगातार चौथे दिन कमजोरी दिख रही है। दरअसल जेनसोल इंजीनियरिंग का नाम महादेव ऐप घोटाले से जुड़ा है। जेनसोल में जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी की 1.5% हिस्सेदारी है और यूएई स्थित जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी उन 13 एफपीआई (Foreign Portfolio Investor) में से एक है जिनके माध्यम से हरि शंकर टिबरेवाला ने भारतीय कंपनियों में निवेश किया हुआ है। ईडी के अनुसार टिबरेवाला का नाम महादेव ऐप घोटाले में आया है, जो दुबई स्थित हवाला ऑपरेटर बताया जाता है।

ये भी पढ़ें -

क्या है कंपनी की दलील

जेनसोल इंजीनियरिंग ने कहा है कि जेनिथ की जेनसोल इंजीनियरिंग में 1.5% से कम हिस्सेदारी है। ये सितंबर 2022 से एक इनएक्टिव शेयरधारक है और इसके न तो कोई फैसला लेने का अधिकार है और न ही कंपनी के ऑपरेशन में किसी तरह की भागीदारी है। ये जानकारी खुद जेनसोल ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। मगर बावजूद जेनसोल का शेयर लगातार गिर रहा है।

30 से अधिक कंपनियों में हिस्सेदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार टिबरेवाला और इसकी एंटिटीज की 30 से अधिक लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी है। इस बीच टिबरेवाला के सहयोगी सूरज चोखानी की गिरफ्तारी हुई है। जेनसोल की वेबसाइट के अनुसार इसके पास इंजीनियरों की एक एनर्जेटिक टीम है, जिसके पास 33,693 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है।

जेनसोल भारत और विदेशों में सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए सोलर एडवाइजरी, एग्जेक्यूशन और ऑपरेशन सर्विसेज सेवाएं देती है।

5 दिनों में 21 फीसदी टूटा शेयर

  • बीते 5 दिनों में जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर 21.12 फीसदी फिसला है
  • एक महीने में ये 31.64 फीसदी कमजोर हुआ है
  • 6 महीनों में इसका पॉजिटिव रिटर्न 28.19 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक इसने 7 फीसदी घाटा कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article