बिजनेस

Stock Market Crash: भयंकर गिरावट के बाद शेयर बाजार में पैसा लगाएं या नहीं, कब खरीदारी करना होगा सही, जानिए एक्सपर्ट की राय

Stock Market Crash in Hindi: किस स्तर पर किसी को इस समय शेयर बाजार में खरीदारी करनी चाहिए? इस पर अग्रवाल ने कहा कि अब खरीदने के लिए बहुत समय मिलेगा। बाजार में कोई उलटफेर नहीं होने वाला है। यानी बाजार कुछ समय तक डाउन रह सकता है। ऐसे में लो लेवल पर खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे।

Image

शेयर बाजार में पैसा लगाएं या नहीं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में खरीदारी के मौके
  • लो लेवल पर मिलेंगे मौके
  • निवेशकों को सब्र रखने की सलाह

Stock Market Outlook: चुनाव नतीजों वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1379.40 अंक या 5.93 फीसदी की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ। सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि मंगलवार को कारोबार के अंत में इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,96,77,654.71 करोड़ रु रह गई है। यानी निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 29,13,856.83 करोड़ रु घटी है। एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि NDA 300 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और उससे भी बड़ी बात कि BJP को अकेले बहुमत नहीं मिला। इसका शेयर पर काफी निगेटिव असर दिखा। आगे कैसा रह सकता है शेयर बाजार और इस समय खरीदारी करने से फायदा मिलेगा या नहीं, यहां जानिए।

ये भी पढ़ें -

अभी सब्र करना होगा

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा है कि शेयर बाजार में एक ओर से दूसरी ओर जाने का ट्रेंड होता है। उन्होंने निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी।

उन्होंने ईटी नाउ से कहा कि यदि आप निवेशक हैं, तो ऑप्शन बहुत साफ है...आपको धैर्य रखना होगा, जो बहुत कीमती है। जब शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो हर कोई बाजार में रहना पसंद करता है...और हो सकता है कि कुछ और दिनों तक बाजार अच्छा प्रदर्शन न करे।

अभी खरीदारी करें या नहीं

किस स्तर पर किसी को इस समय शेयर बाजार में खरीदारी करनी चाहिए? इस पर अग्रवाल ने कहा कि अब खरीदने के लिए बहुत समय मिलेगा। बाजार में कोई उलटफेर नहीं होने वाला है। यानी बाजार कुछ समय तक डाउन रह सकता है। ऐसे में लो लेवल पर खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे।

शेयर बाजार में खरीदारी के अच्छे मौके

रामदेव अग्रवाल के मुताबिक यदि कुछ और गिरावट आती है, तो यह वह गिरावट होगी जब आप अपना सामान (शेयर) पसंदीदा कीमत पर खरीद सकते हैं। इसलिए, अब यह खरीदारों का बाजार है। उन्होंने कहा कि 3 जून विक्रेताओं का बाजार था और 4 जून से यह पूरी तरह खरीदारों का बाजार है। अगले कुछ दिन तक खरीदारी के मौके रहेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article