Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 5 June 2024: चुनाव नतीजों के दिन सोने की कीमतों में सोमवार के मुकाबले बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी के रेट कम हुए। मंगलवार को सोने की कीमत में 191 रुपये की तेजी दर्ज की गयी। यह 71969 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 1380 रुपये की गिरावट के साथ 88837 रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने का दाम 72 रु घटकर 71897 रु पर आ गया, जबकि चांदी का रेट 486 कम होकर 88351 रु रह गया। वहीं बुधवार शाम के रेट की बात करें तो सोने के रेट बढ़कर 71,986 रु प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट बढ़कर 88,530 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। यहां आप अपने शहर के सोना- चांदी के ताजा रेट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
आज का सोने-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 71969 | 71897 | 71986 |
| सोना 995 | 71681 | 71609 | 71698 |
| सोना 916 | 65924 | 65858 | 65939 |
| सोना 750 | 53977 | 53923 | 53990 |
| सोना 585 | 42102 | 42060 | 42112 |
| चांदी 999 | 88837 रुपए/किलो | 88351 | 88530 |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | ₹ 67460 | ₹ 73590 | ₹ 55260 |
| मुंबई | ₹ 66810 | ₹ 72880 | ₹ 54660 |
| दिल्ली | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| कोलकाता | ₹ 66810 | ₹ 72880 | ₹ 54660 |
| अहमदाबाद | ₹ 66860 | ₹ 72930 | ₹ 54710 |
| जयपुर | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| पटना | ₹ 66860 | ₹ 72930 | ₹ 54710 |
| लखनऊ | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| गाजियाबाद | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| नोएडा | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| अयोध्या | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| गुरुग्राम | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
| चंडीगढ़ | ₹ 66960 | ₹ 73030 | ₹ 54790 |
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
