बिजनेस

Google-Facebook के बाद अब LinkedIn करेगी छंटनी, 700 से ज्यादा लोगों पर गिरेगी गाज

लिंक्डइन ने 700 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। कंपनी के इस कदम से 250 नई जॉब्स भी क्रिएट होंगी। इसके साथ ही लिंक्डइन उन टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने बीते 6 महीनों में कटौती की है।

Image

लिंक्डइन ने किया छंटनी का ऐलान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लिंक्डइन ने किया छंटनी का ऐलान
  • 700 से ज्यादा नौकरियों में होगी कटौती
  • टेक सेक्टर में गई हैं 2.7 लाख नौकरियां

Layoff in LinkedIn : गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) के बाद अब लिंक्डइन (LinkedIn) ने भी छंटनी का ऐलान कर दिया है। लिंक्डइन (LinkedIn), जिसकी पैरेंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) है, ने कहा है कि ये 716 नौकरियों की कटौती करेगी। मांग में अस्थिरता के चलते कंपनी ने ये फैसला किया है।

लिंक्डइन ने अपने चीन-केंद्रित जॉब एप्लिकेशन को भी बंद करने का ऐलान किया है।

लगातार रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद छंटनी करेगी

लिंक्डइन एक सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी है जो बिजनेस प्रोफेशनल्स पर फोकस करती है। ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल हर तिमाही में लिंक्डइन, जिसके पास 20,000 कर्मचारी हैं, के रेवेन्यू में ग्रोथ दर्ज की गई, मगर बावजूद इसके कंपनी कमजोर ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक के चलते छंटनी करने जा रही है।

इसके साथ ही ये अपनी पैरेंट कंपनी समेत उन बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने इस साल छंटनी की है।

चली गईं 2.70 लाख नौकरियां

ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट में Layoffs.fyi के हवाले से बताया गया है कि पिछले छह महीनों में, वैश्विक स्तर पर 270,000 से अधिक टेक्नोलॉजी नौकरियों में कटौती की गई है। कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में, लिंक्डइन के सीईओ रेयान रोसलैंस्की ने कहा कि सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीमों में छंटनी का मकसद कंपनी के ऑपरेशन को बेहतर बनाना है। इससे कंपनी को जल्दी फैसले लेने में मदद भी मिलेगी।

नई जॉब्स भी होंगी क्रिएट

रोसलैंस्की के मुताबिक उठाए गए कदम से 250 नई जॉब्स भी क्रिएट होंगी। इसके अलावा जिन लोगों को छंटनी में निकाला जाएगा, वे नई जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

फेसबुक-गूगल में छंटनी

फेसबुक की पैरेंट मेटा ने 21,000 और गूगल की पैरेंट एल्फाबेट ने 12,000 लोगों की छंटनी की है। Layoffs.fyi के अनुसार लिंक्डइन की घोषणा से पहले, केवल मई में ही 5,000 नौकरियां टेक्नोलॉजी सेक्टर में गई हैं।

वहीं माइक्रोसॉफ्ट, जिसने 2016 में लगभग 26 अरब डॉलर में लिंक्डइन को खरीदा था, ने हाल के महीनों में लगभग 10,000 नौकरियों में कटौती की है। अमेजन (Amazon) ने भी 27000 लोगों को नौकरी से निकाला है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article