बिजनेस

9 महीने बाद Bitcoin 30000 डॉलर के पार, बाकी क्रिप्टो भी करा रहीं मुनाफा

आज क्रिप्टो मार्केट में तेजी दिख रही है। इससे 9 महीने बाद सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन का रेट 30000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। बाकी कई पॉपुलर क्रिप्टो के रेट में भी बीते 24 घंटों में अच्छी बढ़त हुई है।

Image

बिटकॉइन सहित अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिटकॉइन ने फिर से पार किया 30000 डॉलर का आंकड़ा
  • बिटकॉइन पहुंची 10 महीनों के उच्च स्तर पर
  • बाकी क्रिप्टोकरेंसियों के रेट में भी तेजी

Bitcoin at 30000 Dollar : काफी लंबे समय बाद आज मंगलवार को सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का रेट फिर से 30000 डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। करीब 9 महीने बाद बिटकॉइन फिर से 30000 डॉलर का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे कॉइनमार्केटकैप एक्सचेंज पर बिटकॉइन का रेट 30,097.80 डॉलर पर है। भारतीय रु में इसका रेट 24,66,484.61 रु है। बीते 24 घंटों में बिटकॉइन के रेट में करीब 6 फीसदी की मजबूती दिख रही है।

इथेरियम का क्या है हाल

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के रेट में भी तेजी दिख रही है। इथेरियम का रेट इस समय 3.55 फीसदी की मजबूती के साथ 1922.13 डॉलर पर है। भारतीय रु में इसका भाव 1,57,516.63 रु है। इसके अलावा टीथर का रेट 1 डॉलर पर है। भारतीय रु में इसका रेट 81.99 रु पर है। बीते 24 घंटों में टीथर में 0.05 फीसदी की मजबूती आई है।

बाकी क्रिप्टो का रेट चेक करें

बीएनबी का रेट बीते 24 घंटों में 3.89 फीसदी उछल कर 321.73 डॉलर (भारतीय रु में रेट 26365.45 रु) पर पहुंच गया है। एक्सआरपी की कीमत 2.39 फीसदी की उछाल के साथ 0.51 डॉलर (41.79 रु) है। डॉजकॉइन का रेट भी 2 फीसदी से अधिक मजबूती के साथ 0.08448 डॉलर (6.92 रु) पर है। शीबा इनु, जो कि एक पॉपुलर क्रिप्टो का रेट 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 0.0000111 डॉलर (0.00091) पर है।

बिटकॉइन 10 महीनों के उच्च स्तर पर

बता दें कि 30000 डॉलर का आंकड़ा पार करते ही बिटकॉइन करीब 10 महीनों के शिखर पर पहुंच गई है। इससे पहले यह करीब तीन हफ्तों तक 26,500 डॉलर और 29,400 डॉलर की रेंज में ट्रेड करती रही है। गौरतलब है कि 2023 क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी शानदार साबित हुआ है। 2023 में बिटकॉइन में ही अब तक करीब 82 फीसदी की तेजी आई है। बीते एक महीने में इसका रेट लगभग 47 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : यहां क्रिप्टोकरेंसियों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article