बिजनेस

MF : इस स्कीम में लगाते हर महीने 10000 तो बन चुके होते करोड़पति, अब कैसे बनें अमीर

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने सालाना 11.2 फीसदी रिटर्न दिया है। इसी स्कीम ने निवेशकों को मासिक 10000 रु की एसआईपी से करोड़पति बना दिया है।

Image

म्यूचुअल फंड से कैसे बनें करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का कमाल
  • निवेशकों को बनाया करोड़पति
  • 10 हजार रु की एसआईपी से बने करोड़पति

Aditya Birla Sun Life Balanced Advantage Fund : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से करोड़पति बना जा सकता है। इसके लिए आपको लगातार हर महीने निवेश करना होगा। ये निवेश 2-4 साल नहीं बल्कि करीब 15-20 साल तक करते रहना होगा।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (Aditya Birla Sun Life Balanced Advantage Fund) एक ऐसी ही स्कीम रही है, जिसने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बनाया है।

हर महीने 10000 रु से बने करोड़पति

वैल्यू रिसर्च के डेटा के अनुसार बीते 21 सालों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने सालाना 11.2 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 1 लाख रु के अपफ्रंट निवेश के साथ इस स्कीम में 21 साल तक हर महीने 10000 रु की SIP की होती तो उसकी निवेश राशि 26.20 लाख रु होती।

मगर 11.2 फीसदी के सालाना रिटर्न के हिसाब से ये 26.20 लाख रु 1.03 करोड़ रु बन चुके होते। यानी करीब 76 लाख रु से अधिक का फायदा।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का रिटर्न

  • 1 साल का रिटर्न 6.89 फीसदी
  • 2 साल का सालाना रिटर्न 7.59 फीसदी
  • 3 साल का सालाना रिटर्न 15.12 फीसदी
  • 5 साल का सालाना रिटर्न 8.74 फीसदी
  • 10 साल का सालाना रिटर्न 10.75 फीसदी

ये है ओपन एंडेड फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक ओपन एंडेड डायनामिक एसेट एलोकेशन फंड है। यह एक तरह का हाइब्रिड फंड है, जो अपने एसेट एलोकेशन यानी इक्विटी और फिक्स्ड इनकम एलोकेशन को मार्केट की स्थितियों के लिहाज से बदलता है।

अब कैसे बनें करोड़पति

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने तो करोड़पति बना दिया। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपके हाथ से मौका निकल गया है तो ऐसा नहीं है। एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप हर महीने 10000 रु का निवेश करें तो 20 साल में आपकी निवेश राशि होगी 24 लाख रु। मगर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपके हाथ में होंगे 99.91 लाख रु।

ध्यान रहे कि यहां 12 फीसदी रिटर्न अनुमानित है। ये कम-ज्यादा हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article