बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए अगर आप पैसे जमा करना चाहते हैं तो आपके लिए Sukanya Samriddhi एक बेस्ट सरकारी स्कीम है। इस स्कीम में आप बिना किसी जोखिम के तय रिटर्न के साथ बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सरकारी बचत योजना है। कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के लिए SSY खाता खोल सकता है और कम से कम ₹250 से लेकर सालाना अधिकतम ₹1.5 लाख तक का निवेश शुरू कर सकता है। यह खाता किसी भी सरकारी बैंक या नजदीकी डाकघर में खोला जा सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 साल है।
माता-पिता/कानूनी अभिभावकों द्वारा खाता खोलने के लिए, बेटी की उम्र कम से कम 10 साल होनी चाहिए। इस योजना की एक खास बात यह है कि जब बेटी 18 साल की हो जाती है, तो आप खाते में जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं। यह उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाने का एक सही समय होता है।
बेटियों के नाम 72 लाख कैसे जमा करें
सालाना जमा: ₹1,50,000
जमा अवधि: 15 वर्ष
मैच्योरिटी अवधि: 21 वर्ष
(SSY नियम के अनुसार 15 वर्ष तक निवेश करना होता है, जबकि खाता 21 वर्ष में मैच्योर होता है। यानी आखिरी 6 वर्षों तक बिना अतिरिक्त निवेश के चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहता है।)
मौजूदा ब्याज दर: 8.2% (वार्षिक चक्रवृद्धि)
कुल जमा राशि: ₹22,50,000
(₹1,50,000 × 15 वर्ष)
कुल अर्जित ब्याज: ₹49,32,119
मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹71,82,119
(₹22,50,000 + ₹49,32,119)
स्रोत: SSY Calculator
नोट: मैच्योरिटी पर 71.83 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए, आपको प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 1 से 5 अप्रैल के बीच 1,50,000 रुपये जमा करने होंगे। अगर आप इस योजना में प्रति माह ₹12,500 का निवेश करने का विकल्प चुनते हैं, तो उस स्थिति में मैच्योरिटी मूल्य ₹69.33 लाख होगा।
