बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 15 March 2023: दो दिन उछाल के बाद आज सोना 310 रुपये टूटा, चांदी 90 रुपये फिसली

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2023, 07:38 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 15 March 2023: बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Image

Gold and Silver Rate Today: चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 15 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,891 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर बदलाव नहीं हुआ। गांधी ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद अगली बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में तेजी रही।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article