बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav:सोना 370 रुपया हुआ सस्ता लेकिन चांदी में तेजी, जानें कौन से फैक्टर हावी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 08:20 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai :बृहस्पतिवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Image

सोने-चांदी की आज की कीमत

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 06 April 2023: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।हालांकि, चांदी की कीमत 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 370 रुपये टूटकर 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,015 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।बृहस्पतिवार को एशियाई बाजार में कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही। 7 अप्रैल को बाजार बंद है।

gold silver rate today data

सोना और चांदी ने हफ्ते में कैसा किया प्रदर्शन

वायदा में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 135 रुपये घटकर 60,721 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 135 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,721 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 19,088 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,031.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 44 रुपये की तेजी के साथ 74,599 रुपये प्रति किग्रा हो गया।मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,599 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 16,216 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारेाबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.09 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article