बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 20 October 2022: कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? अभी कर लें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 02:10 PM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 20 October 2022: तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने पिछले 149 दिनों से ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 20 October 2022: सरकारी सेक्टर की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गुरुवार यानी 20 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है, तो नीचे सभी प्रमुख शहरों में इसका दाम दिया गया है।

मेट्रो शहरों में इतना है दाम

20 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 97.28 रुपये है। कोलकाता में डीजल और पेट्रोल की कीमत क्रमश: 92.76 रुपये और 102.63 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में आज डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है।

देश में यहां सबसे महंगा है ईंधन

राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.49 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए 98.24 रुपये चुका रहे हैं। यहां के लोग पूरे भारत में ईंधन की सबसे ज्यादा कीमत का भुगतान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमत अधिसूचित की जाती है।

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम

तेल कंपनियां विभिन्न राज्यों में कच्चे तेल, विदेशी विनिमय दरों, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित करों (VAT) की लागत में बदलाव के अनुसार रिटेल ईंधन की कीमत को तय करती है। आप एक एसएमएस भेजकर अपने शहर में ईंधन की कीमत का पता लगा सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP को 9224992249 नंबर पर टेक्स्ट करें, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HPPRICE को 9222201122 नंबर पर टेक्स्ट करें। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP टाइप करके 9223112222 पर एसएमएस कर दें।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article