बिजनेस

Aadhaar अपडेट के बदल गए नियम, अब बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 50 नहीं देने होंगे इतने रुपए

अगर आपके आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 2025 में UIDAI ने आधार अपडेट की फीस बढ़ा दी है, जिससे अब हर अपडेट पर आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। खासकर अगर आपको बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो) अपडेट करवाना है, तो जानना जरूरी है कि नई फीस कितनी होगी।

Image

UIDAI Aadhar Update Fees

अगर आपको भी अपने आधार में कुछ डिटेल बदलवानी हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले आधार कार्ड में कोई डिटेल अपडेट कराने एक लिए आपको 50 रुपए खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब ये फीस बढ़ गई है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 2025 में आधार से जुड़ी नई नियमावली और फीस की घोषणा की है। इसका असर देश के 1 अरब से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं अगर आपको आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना है तो आपको कितने रुपए खर्च करने पड़ेंगे?

1. आधार अपडेट की नई फीस

1 अक्टूबर 2025 से आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने पर अब ₹75 देने होंगे (पहले ₹50 थे)। वहीं फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 देना होगा (पहले ₹100 थे)। ये नई फीस 2028 तक लागू रहेगी। UIDAI के अनुसार, यह बदलाव सेवा की गुणवत्ता और तकनीकी सुधार के खर्च को ध्यान में रखकर किया गया है।

2. बच्चों के लिए राहत

7 से 15 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अब मुफ्त होगा। पहले इसके लिए भी फीस लगती थी। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के चेहरे और फिंगरप्रिंट बदलते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर अपडेट जरूरी है। स्कूलों को भी बच्चों के आधार अपडेट में मदद करने को कहा गया है।

3. नए डॉक्यूमेंट लिस्ट

UIDAI ने जुलाई 2025 में नए डॉक्यूमेंट की सूची जारी की है। अब सभी भारतीय नागरिक, एनआरआई, OCI कार्डधारक और HUF के लिए नियम एक जैसे हैं। साथ ही, किसी व्यक्ति के पास केवल एक ही आधार नंबर होना चाहिए। डुप्लिकेट आधार पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

4. फ्री अपडेट का समय खत्म

UIDAI ने 14 जून 2025 तक ऑनलाइन अपडेट मुफ्त में करने की सुविधा दी थी, लेकिन अब यह समय खत्म हो चुका है। अब किसी भी अपडेट के लिए फीस देनी होगी। भविष्य में सीमित समय के लिए फिर से फ्री अपडेट की सुविधा मिल सकती है, इसलिए UIDAI की वेबसाइट पर नजर रखें।

5. 1 नवंबर से डिजिटल अपडेट सिस्टम

1 नवंबर 2025 से आधार अपडेट पूरी तरह ऑनलाइन होगा। नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर और मोबाइल नंबर अब घर बैठे myAadhaar पोर्टल या UIDAI ऐप से अपडेट किए जा सकेंगे। इसके लिए डॉक्यूमेंट अपलोड या मैन्युअल जांच की जरूरत नहीं होगी।

6. ग्रामीण इलाकों के लिए आसान होगा अपडेट

गांवों और छोटे शहरों में लोग अब लंबी लाइनों में लगे बिना अपने आधार अपडेट कर सकेंगे। OTP वेरिफिकेशन के जरिए यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे हो जाएगी। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो) के लिए अभी भी आधार सेवा केंद्र जाना ज़रूरी रहेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article