बिजनेस

अपना Plot खरीदने का मौका! LDA ला रहा 72 से 450 वर्ग मीटर तक का 3100 प्लॉट, पढ़ें पूरी जानकारी

फ्लैट खरीदना हमेशा आसान होता है लेकिन सही प्लॉट मिलना मुश्किल होता है। अगर आप प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप LDA स्कीम में हिस्सा ले सकते हैं।

Image

प्लॉट खरीदने का मौका

अगर आप अपना प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जल्द ही 3100 आवासीय भूखण्डों को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्कीम में प्लॉट के साइज 72 से 450 वर्गमीटर (Square meter) तक है। प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वरूण विहार व नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा। इन योजनाओं में प्लॉट बुक करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जल्द खोला जाएगा।

प्लॉट स्कीम की अहम जानकारी

  1. कुल प्लॉट: 3100
  2. प्लॉट का साइज: 72 से 450 वर्गमीटर तक
  3. लोकेशन: आगरा एक्सप्रेस-वे (वरुण विहार) और आईआईएम रोड (नैमिष नगर)
  4. खासियत: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, 300 एकड़ का लॉजिस्टिक पार्क और 45 मीटर तक चौड़ी सड़कें

जल्द ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी

मिली जानकारी के अनुसार, LDA की 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' प्लॉट स्कीम में जल्द ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। इन योजनाओं के तहत अलग-अलग सेक्टरों में कुल 3100 आवासीय भूखंडों (Residential Plots) के लिए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दी जाएगी। प्राधिकरण के मुताबिक, इस योजना में प्लॉट 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक के क्षेत्रफल के होंगे। दोनों ही योजनाओं में 18 मीटर से लेकर 45 मीटर तक चौड़ी सड़क बनाए जाएंगे, ताकि खरीदने वाले को वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी मिल सके।

वरुण विहार: 6,580 एकड़ में फैला होगा

आगरा एक्सप्रेस-वे पर विकसित होने जा रही 'वरुण विहार योजना' करीब 6,580 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैली होगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका ग्रीन और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर है। योजना के 800 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में केवल ग्रीन बेल्ट, शानदार पार्क और वॉटर बॉडीज (जलाशय) विकसित की जाएंगी। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स और एक भव्य सेंट्रल पार्क मुख्य आकर्षण होगा।कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 300 एकड़ में एक आधुनिक लॉजिस्टिक पार्क भी बनेगा। वरुण विहार के प्रथम चरण में कुल 1926 आवासीय भूखंड लॉन्च किए जा रहे हैं, जिसमें कैलाश खंड के 1218 और काशी खंड के 708 भूखंड शामिल हैं। आई.आई.एम. (IIM) रोड पर लगभग 3600 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित 'नैमिष नगर योजना' लखनऊ के उत्तरी हिस्से का नया विकास मॉडल बनने जा रही है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article