बिजनेस

8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग, अगर लागू हुआ तो सैलरी-पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी? जानें

8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर तय नहीं किया गया है। इस बीच कर्मचारी संगठन अपनी मांग सरकार के पास रख रहे हैं।

Image

8वें वेतन आयोग में लेवल 1 से 18 तक सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी

8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेशनभोगी 8वें वेतन आयोग मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने नेशनल काउंसिल (जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी, स्टाफ साइड) को एक लेटर भेजा है, जिसमें 8वें वेतन आयोग के लिए अपनी मांग बताई गई हैं। FNPO ने A, B, C और D पोस्टल कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 3.0 से 3.25 तक रखने की मांग की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि एफएनपीओ ने जो फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, अगर उसे लागू किया जाए तो कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

FNPO ने अपने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के तहत ये फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी

1. शुरुआती लेवल (लेवल 1 से लेवल 5): निचले स्तर पर मजबूत सुधार सुनिश्चित करने के लिए फिटमेंट फैक्टर 3.00 रखने की मांग की गई है।

2. मध्यम लेवल (लेवल 6 से लेवल 12): इस लेवल के कर्मचारियों के लिए थोड़ा ज्यादा फिटमेंट फैक्टर (3.05 से 3.10) रखने की मांग की गई है।

3. वरिष्ठ प्रशासनिक लेवल (लेवल 13 से लेवल 15): नीति निर्माण, प्रशासनिक नेतृत्व और जवाबदेही को पहचानने के लिए युक्तिकरण में मध्यम वृद्धि प्रदान की गई है, जबकि जानबूझकर अत्यधिक वेतन वृद्धि से बचा गया है।

4. शीर्ष लेवल (लेवल 16 और उससे आगे): वेतन मैट्रिक्स के भीतर सामंजस्य बनाए रखने और विसंगतियों से बचने के लिए, केवल सबसे ऊपरी स्तर पर धीरे-धीरे उच्च फैक्टर लागू किए जाते हैं।

मांग के अनुसार अगर फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो इतनी बढ़ेगी सैलरी

लेवलस्थिति / श्रेणी7वां वेतन आयोग एंट्री पे (₹)रैशनलाइजेशन फैक्टर8वें वेतन आयोग में प्रस्तावित न्यूनतम वेतन (₹)
लेवल 1एंट्री लेवल (ग्रुप C)18,0003.0054,000
लेवल 219,9003.0059,700
लेवल 321,7003.0065,100
लेवल 425,5003.0076,500
लेवल 529,2003.0087,600
लेवल 6ग्रुप B एंट्री35,4003.051,08,000
लेवल 744,9003.051,37,000
लेवल 847,6003.051,45,200
लेवल 953,1003.051,62,000
लेवल 10ग्रुप A एंट्री56,1003.101,74,000
लेवल 1167,7003.102,09,900
लेवल 1278,8003.102,44,300
लेवल 131,18,5003.053,61,500
लेवल 13A1,31,1003.053,99,900
लेवल 141,44,2003.154,54,300
लेवल 15HAG1,82,2003.155,74,000
लेवल 16HAG+2,05,4003.206,57,300
लेवल 17एपेक्स स्केल2,25,0003.257,31,300
लेवल 18कैबिनेट सचिव2,50,0003.258,12,500

5% सालाना इंक्रीमेंट

FNPO ने एक और जरूरी सुझाव दिया है कि मौजूदा 3% सालाना इंक्रीमेंट की लिमिट को बढ़ाकर 5% किया जाए।

एक रियलिस्टिक फिटमेंट फैक्टर क्या है?

कर्मचारी संगठन 3.0 या उससे ज्यादा फिटमेंट फैक्टर के लिए दबाव डाल रहे हैं, जयादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि आखिरी सिफारिश 2.0 और 2.5 के बीच कहीं होगी, जो कर्मचारियों की उम्मीदों और वित्तीय सीमाओं के बीच संतुलन बनाएगी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article