बिजनेस

PAN से लेकर SBI Card तक बदल रहे हैं ये 8 फाइनेंशियल और बैंकिंग नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू

April 1 Money Rules: 1 अप्रैल 2026 से फाइनेंशियल और बैंकिंग नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ये नए नियम आपके टैक्स, बैंकिंग और खर्च की आदतों को बदल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों को समझें और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को समय रहते अपडेट करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Image

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम (Photo: AI Generated)

April 1 Money Rules: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ, पैन से एसबीआई कार्ड तक पैसों को लेकर बहुत से नियम बदलने जा रहे हैं। आप चाहें टैक्स पेयर्स हों या बैंक के ग्राहक इस आर्टिकल में आपको उन 8 मनी रूल्स की ही जानकारी दे रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

पैन कार्ड

1 अप्रैल यानी कल से PAN कार्ड से जुड़े नियमों एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब PAN आवेदन के लिए केवल आधार काफी नहीं होगा, बल्कि जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा PAN में नाम भी आधार के अनुसार ही मान्य होगा, जिससे डेटा में एकरूपता आएगी।

अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न

इसी तरह कल ने नया बदलाव टैक्स सिस्टम में देखने को मिलेगा। अगर कोई इनकम बताने से छूट गई है, ITR फाइल नहीं किया है या गलत टैक्स दर लागू कर दी है, तो अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) फाइल करें। हालांकि ITR-U फाइल करते समय आपको अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी देनी पड़ सकती है, लेकिन अगर आप इसे फाइल नहीं करते हैं, तो आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ सकता है।

SBI क्रेडिट कार्ड

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी कल से नियम बदलने जा रहे हैं। अब रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन पर लिमिट लागू होगी। ग्राहक एक महीने में केवल तय सीमा तक ही पॉइंट्स को स्टेटमेंट क्रेडिट में बदल सकेंगे, जिससे बेनिफिट्स सीमित हो सकते हैं।

HDFC बैंक

HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए भी कल से नए नियम लागू हो रहे हैं। बैंक ने लेंडिंग रेट, फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर, ATM ट्रांजैक्शन और लॉकर चार्जेस में बदलाव की घोषणा की है। कुछ बदलाव पहले से लागू हो चुके हैं और कुछ कल से लागू हो रहे हैं। इससे सेविंग और खर्च दोनों पर असर पड़ सकता है।

FASTag

FASTag यूजर्स हैं तो आपके लिए भी कल से एक नया बदलाव लागू होने जा रहा है। NHAI ने FASTag के एनुअल पास शुल्क को बढ़ा दिया है। NHAI के अनुसार, FASTag वार्षिक पास की मौजूदा फीस 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,075 रुपए कर दी गई है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

RuPay डेबिट कार्ड

RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए नियम बदल रहे हैं। RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों को 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ कार्ड होने पर एयरपोर्ट या रेलवे लाउंज एंट्री नहीं मिलेगी। अब लाउंज एक्सेस खर्च (स्पेंड) पर आधारित होगा और ग्राहकों को अपने बैंक द्वारा तय न्यूनतम खर्च पूरा करना जरूरी होगा।

ATM और बैंकिंग चार्जेस

एक महत्वपूर्ण बदलाव ATM और बैंकिंग चार्जेस से भी जुड़ा है। कई बैंकों HDFC Bank, Punjab National Bank (PNB) और Bandhan Bank ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और अतिरिक्त चार्जेस में बदलाव किया है, जिससे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

Reserve Bank of India (RBI) के अनुसार, भारत में सभी डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगी। RBI के मुताबिक ये नए निर्देश 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article