बिजनेस

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार आज दे सकती है बड़ा गिफ्ट, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2023, 02:13 PM IST

7th pay commission: पीटीआई ने फरवरी में बताया था कि केंद्र सरकार डीए को मौजूदा 38% से चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42% कर सकती है।

Image

7th pay commission: सरकार डीए को मौजूदा 38% से चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42% कर सकती है

Photo : iStock

7th pay commission: सरकार 15 मार्च, बुधवार को होने वाली बैठक के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। पीटीआई ने इसी साल फरवरी में बताया कि केंद्र सरकार डीए को मौजूदा 38% से चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42% कर सकती है। जो एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के लिए होगा। कर्मचारियों और पेंशनर का डीए कज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर तय किया जाता है।

रिटेल महंगाई में मामली कमी

नए आंकड़ों के मुताबित, फरवरी में रिटेल महंगाई मामूली रूप से घटकर 6.44% हो गई है। इसमें खाने की चीजों और ईंधन की कीमतों में मामूली कमी देखने को मिली है। हालांकि यह लगातार दूसरे महीने महंगाई आरबीआई के मानदंड 6% के स्तर से ऊपर रही। 13 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, सीपीआई आधारित महंगाई फरवरी 2022 में 6.52% और 6.07% थी। यदि कोई बदलाव होता है, तो डीए (7th pay commission) बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी।

38% का मिल रहा डीए

वर्तमान में, एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38% का डीए मिल रहा है। डीए बढ़ोतरी(7th pay commission) पर पिछला बदलाव 28 सितंबर 2022 को किया गया था जो 1 जुलाई 2022 से लागू था। केंद्र सरकार ने जून 2022 तक के लिए प्रतिशत अंक बढ़ाकर 38% कर दिया था। डीए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए होता है ताकि बढ़ती कीमतों की भरपाई की जा सके। महंगाई भत्ते को वर्ष में दो बार समय-समय पर बदला जाता है। इस बीच, डीए बढ़ोतरी को लेकर कई राज्यों में हलचल तेज होती जा रही है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article