बिजनेस

7th Pay Commission : पश्चिम बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों को नव-निर्वाचित सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया है। इससे राज्य के कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी होगी।

Image

7वें वेतन आयोग को मंजूरी

West Bengal 7th Pay Commission (पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग)। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। हालांकि, देश के ज्यादातर राज्यों में दशकों पहले ही 7वां वेतन आयोग लागू हो चुका है। लेकिन, अब बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़ा इजाफा होने का रास्ता साफ हो गया है।

इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना जैसे बड़े फैसले भी लिए हैं।

कैबिनेट बैठक हुए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री सुवेंदू अधिकारी (Suvendu Adhikari) की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल की नव-निर्वाचित सरकार ने सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले किए। इनमें सबसे बड़ा और अहम फैसला राज्य में 7th Pay Commission लागू करने का ऐलान है। इसे लेकर प. बंगाल की राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने कहा कि यह फैसला सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

फिटमेंट फैक्टर तय नहीं

प. बंगाल सरकार ने फिलहाल 7वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, एक अनुमान के मुताबिक 2.0 से 2.5 के बीच फिटमेंट फैक्टर लागू किया जा सकता है। इसका मतलब है कि प. बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी दो से ढाई गुना तक बढ़ सकती है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

प. बंगाल में फिलहाल 6th Pay Commission लागू है। इसके तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹17,000 और अधिकतम ₹1,28,900 है। अगर 2.5 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कई कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग ढाई गुना तक बढ़ सकती है। किस लेवल के कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ सकती है, इसे नीचे टेबल से समझ सकते हैं।

Pay Levelमौजूदा बेसिक सैलरीसंभावित नई बेसिक सैलरी (2.5 Fitment Factor पर)
Level 1₹17,000₹42,500
Level 10₹32,100₹80,250
Level 20₹84,500₹2,11,250
Level 24₹1,28,900₹3,22,250

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर असल में वह फॉर्मुला है, जिसके जरिये पुरानी बेसिक सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है। 6th Pay Commission में पश्चिम बंगाल सरकार ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। अब 7th Pay Commission में क्या फैक्टर लागू होगा, उसी के आधार पर नया वेतन तय होगा।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article