बिजनेस

इस सप्ताह 6 शेयरों में मिल रहा डिविडेंड, बोनस और बायबैक का मौका, जानें रिकॉर्ड डेट सहित अहम डिटेल

शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों के लिए कॉरपोरेट एक्शन का बड़ा मौका है। 5 से 9 जनवरी के बीच जहां कई शेयर बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट, बायबैक और इनकम डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ex-date पर जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर NHPC के इंटरिम डिविडेंड को लेकर भी हलचल तेज है। रिकॉर्ड डेट, ex-date और बोर्ड मीटिंग से जुड़ी अहम घोषणाएं इस हफ्ते स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन तय करेंगी।

Image

इन स्टॉक्स पर रखें नजर (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Corporate Action Stocks: घरेलू शेयर बाजार में इस सप्ताह स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन तेज रहने वाला है। 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच जहां 5 शेयर बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट, बायबैक और इनकम डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ex-date पर जाएंगे, वहीं दूसरी ओर NHPC के इंटरिम डिविडेंड को लेकर भी निवेशकों की नजर टिकी हुई है। रिकॉर्ड डेट, ex-date और बोर्ड मीटिंग से जुड़ी डिटेल्स के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

NHPC इंटरिम डिविडेंड

कॉरपोरेट एक्शन वाले 6 शेयरों में सबसे अहम NHPC का इंटरिम डिविडेंड है। कंपनी ने 29 दिसंबर, 2025 की रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 4 फरवरी, 2026 को होने वाली है। इस बैठक में Q3 और 9MFY26 के अनऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इसी बैठक में FY26 के लिए इंटरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। अगर बोर्ड से मंजूरी मिलती है, तो NHPC के शेयरधारकों को एक और डिविडेंड मिल सकता है।

ट्रेडिंग विंडो बंद

NHPC ने यह भी जानकारी दी है कि कंपनी की ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी, 2026 से लेकर Q3 नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। यानी 6 फरवरी, 2026 तक डेजिग्नेटेड पर्सन्स के लिए ट्रेडिंग पर रोक रहेगी।

मजबूत डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड

NHPC का डिविडेंड इतिहास निवेशकों के लिए भरोसेमंद रहा है। साल 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था। पहला, फरवरी में ₹1.40 और दूसरा अगस्त में ₹0.51, यानी कुल ₹1.91 प्रति शेयर। 2024 में भी कंपनी ने दो किस्तों में ₹1.90 का डिविडेंड दिया था।

शेयर प्राइस और कंपनी प्रोफाइल

शुक्रवार को NHPC का शेयर BSE पर ₹83.62 पर बंद हुआ, जो एक दिन में करीब 5% की तेजी को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैप 2 जनवरी 2026 तक लगभग ₹83,997 करोड़ है। NHPC हाइड्रोपावर जनरेशन पर फोकस्ड PSU है और अब रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

5 शेयरों में कॉरपोरेट एक्शन का फायदा

जनवरी के पहले फुल ट्रेडिंग हफ्ते में कई कंपनियां कॉरपोरेट एक्शन के लिए ex-date पर जा रही हैं, जिससे यह तय होगा कि किन निवेशकों को बोनस, बायबैक या डिस्ट्रीब्यूशन का लाभ मिलेगा।

Fairchem Organics Ltd के शेयर 5 जनवरी 2026 को ex-buyback पर ट्रेड करेंगे। कंपनी की ओर से घोषित शेयर बायबैक के तहत पात्र निवेशकों को लाभ मिलेगा।

Orient Technologies Ltd 5 जनवरी 2026 को 1:10 बोनस इश्यू के लिए ex-date पर जाएगी। इसका मतलब है कि हर 10 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

A-1 Ltd के शेयर 8 जनवरी 2026 को ex-split होंगे। कंपनी ने फेस वैल्यू को ₹10 से घटाकर ₹1 करने का फैसला किया है, जिससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी लेकिन मार्केट कैप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Antariksh Industries Ltd 9 जनवरी 2026 को 1:10 बोनस इश्यू के लिए ex-date पर जाएगी।

Energy Infrastructure Trust के यूनिट्स 9 जनवरी 2026 को ex-distribution पर ट्रेड करेंगे। InvIT की ओर से यूनिटहोल्डर्स को इनकम डिस्ट्रीब्यूशन दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article