Upcoming IPO: अगले हफ्ते 3 आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। ये तीनों ही एसएमई आईपीओ होंगे। इनमें ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज (Grill Splendour Services), रामदेवबाबा सॉल्वेंट (Ramdevbaba Solvent) और एमफोर्स ऑटोटेक (Emmforce Autotech) के आईपीओ शामिल हैं। इनमें से दो आईपी सोमवार 15 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। वहीं एक आईपीओ 23 अप्रैल को खुलेगा। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज
ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज का आईपीओ 15 अप्रैल 2024 को खुलकर 18 अप्रैल 2024 को बंद होगा। वहीं इसके शेयर की लिस्टिंग 23 अप्रैल 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 120 रु तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16.47 करोड़ रु जुटाएगी।
आईपीओ में लॉट साइज 1,200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
रामदेवबाबा सॉल्वेंट
रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ भी 15 अप्रैल 2024 को खुलकर 18 अप्रैल 2024 को बंद होगा। वहीं इसके शेयर की लिस्टिंग भी 23 अप्रैल 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-85 रु तय किया गया है।
कंपनी आईपीओ के जरिए 50.27 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1,600 शेयरों की है।
एमफोर्स ऑटोटेक
एमफोर्स ऑटोटेक का आईपीओ 23 अप्रैल 2024 को खुलकर 25 अप्रैल 2024 को बंद होगा। वहीं इसके शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रु तय किया गया है।
कंपनी आईपीओ के जरिए 53.90 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1,200 शेयरों की है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
