बिजनेस

2000 Rupee Notes Update: दो हजार रुपये के नोटों को लेकर RBI का बड़ा खुलासा, जो कहा, नहीं होगा यकीन

2000 Rupees Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक ने खुलासा किया कि चलन से वापस लिए गए 2000 रुपये के 98.12% बैंक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस जमा कर दिए गए हैं। मई 2023 में नोटबंदी के बाद से 3.56 लाख करोड़ रुपये में से अब 6691 करोड़ रुपये ही जनता के पास बचे हैं।

Image

2000 रुपये के नोटों को लेकर आरबीआई ने कही ये बात (तस्वीर-Canva)

2000 Rupee Notes Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल के पहले दिन घोषणा की कि चलन से वापस लिए गए 2000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। RBI ने खुलासा किया कि 31 दिसंबर 2024 तक जनता के पास अब भी 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट बचे हैं, जो 19 मई 2023 को नोट बंद होने के समय प्रचलन में मौजूद 3.56 लाख करोड़ रुपये के कुल मूल्य से काफी कम है।

2000 Rupee Notes Update: अब भी अपने बैंक खातों जमा करा सकते हैं नोट

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक RBI ने एक बयान में कहा कि इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में यह विकल्प अभी भी खुला है, जहां व्यक्ति और संस्थाएं अपने बैंक खातों में नोट जमा कर सकते हैं।

2000 Rupee Notes Update: नोट जमा करने के अतिरिक्त प्रावधान

RBI के कार्यालय 9 अक्तूबर 2023 से जमा के लिए 2000 रुपये के नोट स्वीकार करना जारी रखे हुए हैं, साथ ही अतिरिक्त प्रावधानों के तहत जनता को अपने खातों में जमा करने के लिए RBI के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय में इंडिया पोस्ट के जरिये नोट भेजने की अनुमति दी गई है। प्रचलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं।

2000 Rupee Notes Update: कहां करा सकते हैं नोट जमा

नोट स्वीकार करने वाले 19 RBI कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

2000 Rupee Notes Update: नोटबंदी के बाद लाए गए थे 2000 के नोट

1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों की नोटबंदी के बाद नवंबर 2016 में पहली बार 2000 रुपये के ये बैंक नोट जारी किए गए थे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article