JJ Cluster Redevelopment Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर होना बड़ी उपलब्धि है। इससे फर्क नइीं पड़ता कि दिल्ली में आपका घर कितना बढ़ा है। बल्कि, ज्यादा मायने यही रखता है कि घर आपका अपना है या नहीं। दिल्ली सरकार लाखों लोगों के घर के इस सपने को पूरा करने में जुटी है। 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा चुनावी वादा रहा है। सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए JJ क्लस्टर रीडेवलपमेंट योजना चला रही है। इस योजना के तहत करीब 5 लाख परिवार यानी करीब 20 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
फिलहाल किस स्थिति में है यह योजना?
दिल्ली स्लम और जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026 को केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर तैयार किया है। इसके पहले चरण में 5 झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्र यानी जेजे क्लस्टर का पुनर्वास किया जा रहा है। अभी तक इस योजना के तहत 4400 फ्लैट बांटे जा चुके हैं! वहीं, कुछ क्लस्टर्स में कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोटे तौर पर योजना अभी शुरुआती चरण में है। कुल करीब 50 क्लस्टर में इस योजना के तहत फ्लैट बनाए जाने हैं। इस योजना के तहत 5 लाख परिवारों के करीब 20 लाख लोग पात्रता के दायरे में आते हैं। हालांकि, योजना का लाभ कुछ शर्तें पूरी करने वाले परिवारों को ही मिलेगा। इसके अलावा कुछ दस्तावेज हैं, जिनके बिना योजना का फायदा नहीं मिलत सकता है।
कितना पैसा देना होगा
पात्र झुग्गीवासियों को सरकार सब्सिडी वाले पक्के फ्लैट देगी, लेकिन उन्हें लाभार्थी अंशदान (Beneficiary Contribution) देना होगा। मौजूदा डीडीए/डीयूएसआईबी पुनर्वास मॉडल के तहत यह राशि परियोजना के अनुसार करीब ₹1.12 लाख से ₹1.42 लाख तक रही है। हालांकि, सभी क्लस्टर की कीमत अलग हो सकती है। फ्लैट का कब्जा लेते समय करीब ₹30,000 का मेंटेनेंस कॉर्पस भी जमा करना होता है। यानी कुल मिलाकर लाभार्थी को फ्लैट बहुत कम लागत में मिलेगा।
क्या हैं पात्रता की शर्तें?
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की कुछ शर्तें तय की गई हैं। सिर्फ वयस्क भारतीय नागरिकों ही इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। सरकार की नीति के हिसाब से योजना का लाभ सिर्फ उन झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा, जो 2025 से पहले अस्तित्व में थीं। इसके अलावा Delhi Urban Shelter Improvement Board (DUSIB) के जमीन की मालिक एजेंसियों के सर्वे में जिन लोगों का नाम आया है, वे ही योजना के पात्र माने जाएंगे। पात्रता की कई अन्य अहम शर्तों हैं।
- जो परिवार फ्लैट के लिए आवेदन कर रहा है, उस परिवार के किसी भी सदस्य के नाम कोई जमीन या घर नहीं होना चाहिए।
- अगर किसी झुग्गी का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से हो रहा है, तो उस झुग्गी के लोगों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।
कौनसे दस्तावेज होना जरूरी
पात्रता के साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए कुछ अहम दस्तावेज होना जरूरी हैं, जो आपकी पत्रता को साबित कर सकें। मसलन, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, पेंशन डॉक्यूमेंट जैसे दस्तावेज जो आपको भारतीय नागरिक साबित करें। इसके साथ ही यह साबित करें कि आप तय समय-सीमा के दौरान चुने गए जेजे क्लस्टर में रहते हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : क्या मकान मालिक काट सकता है आपका बिजली-पानी?
