बिजनेस

10 साल में 3 गुना बढ़ी महिला लीडरशिप, 18% यूनिकॉर्न स्टार्टअप का कर रहीं नेतृत्व : FM निर्मला सीतारमण

Indian Women Leadership: रिसर्च फर्म डेलॉयट की ओर से की गई स्टडी का हवाला देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निफ्टी 50 कंपनियों में भी महिला निदेशकों की संख्या बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2019 में 18 प्रतिशत थी।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)

Indian Women Leadership: भारत में महिलाएं कॉरपोरेट क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसकी असर है कि मौजूदा समय में स्टार्टअप और फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के 111 यूनिकॉर्न (वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से अधिक) में से 18 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से यह बयान दिया गया।

10 साल में 3.4 गुना का इजाफा

फिक्की-एफएलओ चेन्नई इकाई द्वारा चेन्नई में आयोजित की गई कॉन्फ्रेंस में सीतारमण ने कहा कि कॉरपोरेट कंपनियों में बीते एक दशक में महिला निदेशकों की संख्या में तीन गुना का इजाफा हुआ है। 2014 में देश में एक्टिव कंपनियों में महिला निदेशकों की संख्या 2.58 लाख थी, जो कि अब अगस्त 2024 तक बढ़कर 8.83 लाख हो गई है। इसमें 3.4 गुना का इजाफा देखने को मिला है।

आम बजट 2024-25 में भी महिलाओं को प्रोत्साहन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि तमिलनाडु में महिला निदेशकों की संख्या भी इस दौरान 4.3 गुना बढ़ी है। राज्य की एक्टिव कंपनियों में अगस्त 2024 में महिला निदेशकों की संख्या 68,000 थी, जो कि 2014 में 15,550 थी। केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाए जाने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। आम बजट 2024-25 में महिलाओं के वेलफेयर और उन्हें सशक्त बनाने वाली स्कीमों के लिए 3.10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2013-14 में 97,134 करोड़ रुपये था।

निफ्टी 50 कंपनियों में 22 प्रतिशत महिला लीडर्स

रिसर्च फर्म डेलॉयट की ओर से की गई स्टडी का हवाला देते हुए सीतारमण ने कहा कि निफ्टी 50 कंपनियों में भी महिला निदेशकों की संख्या बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2019 में 18 प्रतिशत थी। उन्होंने आगे कहा कि नौसेना में जून 2023 से महिलाओं के प्रवेश की शुरुआत हुई थी। तीनों सेनाओं में महिलाओं की भर्ती की जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा, "आईएएफ (इंडियन एयर फोर्स) की सभी शाखाओं और स्ट्रीम में महिलाओं की भर्तियां की जा रही हैं।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article