बिजनेस

₹1,000, 2,000, 3,000 और 5,000 SIP: कब बनेगा ₹1 करोड़? जानें टाईमलाइन

अगर आप भी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वैसे तो SIP छोटी रकम से भी शुरू की जा सकती है लेकिन अगर आप र महीने ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000 या ₹5,000 निवेश करना शुरू करें तो कितने समय में करोड़पति बन जाएंगे आइए जानते हैं?

SIP

आज की बढ़ती महंगाई में हर कोई चाहता है कि उसका फ्यूचर सेफ और सिक्योर हो और वह एक दिन करोड़पति बने। अगर आप भी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक बेहतरीन तरीका है। SIP में आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते हैं, जो समय के साथ कंपाउंडिंग की ताकत से बड़े फंड में बदल जाती है। अगर आप हर महीने ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000 या ₹5,000 निवेश करना शुरू करें, तो आने वाले सालों में आप आराम से ₹1 करोड़ तक जमा कर सकते हैं। बस जरूरी है कि आप निवेश को बीच में रोकें नहीं और लंबे समय तक इसे जारी रखें।

1 हजार की SIP से कब बनेंगे करोड़पति?

अगर आप हर महीने ₹1,000 की SIP करते हैं और लगभग 14% सालाना अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो करीब 36 साल में आपका फंड ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹4.32 लाख होगा और बाकी रकम रिटर्न से बनेगी। वहीं ₹2,000 प्रति माह की SIP करने पर लगभग 31 साल में ₹1 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसमें आपका कुल निवेश करीब ₹7.44 लाख होगा और बाकी पैसा अनुमानित रिटर्न से बढ़ेगा।

3 हजार से कब बनेंगे?

अगर आप ₹3,000 हर महीने SIP में डालते हैं तो लगभग 28 साल में आप ₹1 करोड़ के फंड तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान आपका निवेश लगभग ₹10.08 लाख होगा। वहीं ₹5,000 महीने की SIP करने वालों के लिए यह टारगेट करीब 24 साल में पूरा हो सकता है, जिसमें आपका कुल निवेश लगभग ₹14.40 लाख और बाकी कंपाउंडिंग का फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: LPG Price: 1 नवंबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

SIP का रिटर्न कैसे मिलेगा?

जितनी जल्दी SIP शुरू करेंगे, उतनी ही जल्दी बड़े रिटर्न मिलते हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, लेकिन उससे घबराकर SIP बंद नहीं करनी चाहिए। अपनी आय बढ़ने पर SIP राशि हर साल थोड़ा बढ़ाना भी एक समझदारी भरा कदम है। हालांकि ये सभी आंकड़े अनुमानित रिटर्न पर आधारित हैं और वास्तविक रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है। लेकिन एक बात तय है नियमित SIP, लंबी अवधि और धैर्य आपको करोड़ों का फंड बनाने में मदद कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article