हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, जिसे अब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) के नाम से जाना जाता है। इस बोर्ड की स्थापना 1961 में हुई थी। यह वह प्राधिकरण है जो मिडिल, मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी में सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करता है। बीएचईएच ने पहली बार 1970 में मैट्रिक स्तर की परीक्षा और 1987 में 10+2 परीक्षा आयोजित करना शुरू किया था। हर साल इस परीक्षा में करीब 5 से 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।