Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड के परिणाम जल्द जारी होने के मिले संकेत, देखें क्या है अपडेट
Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड के परिणाम जल्द जारी होने के मिले संकेत, देखें क्या है अपडेट
Bihar School Examination Board, BSEB की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि 11 फरवरी, 2023 को खत्म हो गई थी। बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया अब विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बिहार बोर्ड को अब बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की उम्मीद है।
बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? भले अभी सटीक तारीख का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें, बिहार हर साल सबसे पहले परीक्षा आयोजित करता है व सबसे पहले परिणाम भी जारी करता है, चूंकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं, ऐसे में कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
