Bizz Impact

बच्चों के लिए विज्ञान-समर्थित सुखाकारी: ‘वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स’ के फायदे अब क्लिनिकल मान्य

क्लिनिकल अध्ययन में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए " वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स" को मान्यता.

.

.

वडोदरा। वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स ने बच्चों के समग्र और स्वस्थ विकास में सहायक होने का क्लिनिकल रूप से महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया है। हाल ही में किए गए एक स्वतंत्र क्लिनिकल अध्ययन के निष्कर्षों में यह प्रमाणित हुआ है। नए क्लीनिकल डेटा ने इस ड्रॉप्स को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी पूरक के रूप में समर्थन मिला है। यह शोध पारंपरिक रूप से प्रचलितआयुर्वेदिक फॉर्म्यूलेशन को पद्धति को वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है।

ओपन लेबल क्लिनिकल अध्ययन में 90 दिनों से अधिक समय तक प्रतिदिन दिए गए वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स की प्रभावशीलता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया गया। इस अध्ययन में 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 35 बच्चों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को उम्र के अनुसार निर्धारित डोज दी गई। मूल्यांकन बच्चों के शारीरिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता, संज्ञानात्मक कार्यक्षमता, नींद की गुणवत्ता और समग्र स्वास्थ्य के आधार पर किया गया।

अध्ययन के परिणामों में बच्चों के वजन और शारीरिक कल्याण सहित प्रमुख विकास संकेतकों में समग्र सुधार दर्ज किया गया। संरचित प्रश्नावली के आधार पर ध्यान और एकाग्रता के स्कोर में वृद्धि देखी गई, जबकि अभिभावकों ने बच्चों की नींद की गुणवत्ता बेहतर होने की जानकारी दी।

ट्रायल अवधि के दौरान बार-बार होने वाले ऊपरी श्वसन मार्ग संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी देखी गई। साथ ही सीरम IgG और IgA स्तरों में सुधार दर्ज किया गया, जो बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का संकेत है।

अध्ययन के दौरान कोई प्रतिकूल प्रभाव दर्ज नहीं हुआ और सभी आयु वर्गों में इसे अच्छी तरह सहन किया गया। 97% अभिभावकों ने भविष्य में भी इस उत्पाद की सिफारिश करने की इच्छा जताई।

वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स के निर्माता वासु हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर हार्दिक उकाणी ने कहा कि सुवर्णप्राशन पारंपरिक रूप से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और बौद्धिक विकास को समर्थन देने के लिए जाना जाता है। यह अध्ययन इस परंपरा को आधुनिक क्लिनिकल प्रमाण प्रदान करता है। मापन योग्य क्लीनिकल मानकों के जरिए दर्शाए गए यह परिणाम, महत्त्वपूर्ण वृद्धि वर्षों के दौरान सहायक पूरक के तौर पर अपने मूल्य के बारे में अभिभावक और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने वाले व्यवसायियों के लिए अधिक विश्वास प्रदान करता है।

.

.

.

उन्होंने बताया कि हजारों माता - पिताओं की ओर से हमे मिल रहा स्नेह, आशीर्वाद और सकारात्मक प्रतिसाद हमे लगातार प्रेरणा और मजबूती देता है। हमे यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है कि हमने हाल ही में अपनी नई विज्ञापन फिल्म ‘सबको होना है ग्रो’ भी लॉन्च की है।

यह क्लिनिकल ट्रायल क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (CTRI) में पंजीकृत एक स्वतंत्र थर्ड पार्टी द्वारा संचालित किया गया था और इसे स्वतंत्र एथिक्स कमेटी की मंजूरी प्राप्त थी।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद में सुवर्णप्राशन को जटाकर्म संस्कार के अंतर्गत 16 प्रमुख संस्कारों में से एक माना गया है। वासु सुवर्णप्राशन ड्रॉप्स में सुवर्ण भस्म, शहद, वचा, ब्राह्मी और शंखपुष्पी जैसे पारंपरिक घटक शामिल हैं, जिन्हें प्रतिरक्षा, पाचन, सीखने की क्षमता और नींद को समर्थन देने के लिए उपयोग किया जाता है।

1980 में स्थापित वडोदरा स्थित वासु हेल्थकेयर आयुर्वेदिक और हर्बल स्वास्थ्य उत्पादों के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी भारत के आयुर्वेद प्रिस्क्रिप्शन मार्केट की शीर्ष पांच ब्रांड्स में शामिल है और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 200 से अधिक उत्पादों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। कंपनी के पास वडोदरा में दो अत्याधुनिक उत्पादन इकाइयां हैं और हाल ही में 2,00,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली WHO मानकों के अनुरूप तीसरी आयुर्वेदिक उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया गया है।

(No Times Now Journalists are involved in creation of this article.)

बिज इम्पैक्ट
बिज इम्पैक्ट author

और देखें

End of Article