बिहार

Vaishali: आसमान में धुएं का गुबार...ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, करोड़ों का माल जलकर खाक

वैशाली जिले के हाजीपुर के अनजान पीर चौक में एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसने करोड़ों रुपये का माल जलाकर राख कर दिया। आग की चिंगारी पास की कबाड़ दुकान तक फैल गई और हजारों पुराने वाहन टायर भी धधक उठे। काले धुएं से पूरा आसमान भर गया और आसपास के लोग आग को फैलने से रोकने के लिए जुट गए।

Vaishai Fire News: वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित अनजान पीर चौक के ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। गोदाम से उठी चिंगारी पास की कबाड़ दुकान तक फैल गई, जहां जमा कचरे और हजारों पुराने वाहन टायर भी धधकने लगे।

टायरों से निकलने वाला काला धुआं पूरे आसमान में फैल गया। आग की लपटें देख पास से गुजर रही गाड़ियां इधर-उधर भागती रहीं, जबकि हजारों लोग देर रात एनएच पर जमा हो गए और आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की।

तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रांसपोर्ट गोदाम और कबाड़ गोदाम दोनों में करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article