बिहार

Bihar IAS Transfer: बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव बने राजीव रौशन

Bihar IAS Transfer:अधिसूचना के मुताबिक, बिहार में बने नए विभाग उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की नियुक्ति हो गई है। सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन को बिहार के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो: canva)

Bihar IAS Transfer: बिहार में गुरुवार की शाम एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार में बने नए विभाग उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की नियुक्ति हो गई है। सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन को बिहार के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निलेश रामचन्द्र देवरे को विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव, सिविल विमानन विभाग बनाया गया है। वे पूर्व की तरह प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।

इधर, दरभंगा के आयुक्त कौशल किशोर को स्थानांतरित कर उन्हें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह 2010 बैच के अधिकारी अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त पद के अलावा अगले आदेश तक आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को स्थानांतरित कर उन्हें आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल के पद पर भेजा गया है। वे तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर और सारण प्रमंडल, छपरा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इसके अलावा नई व्यवस्था में मद्य निषेध, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के सचिव अजय यादव को (अतिरिक्त प्रभार निदेशक, उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना, प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना) को शिक्षा विभाग के सभी दायित्वों और प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। सोमवार को ही बिहार के कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article