बिहार

Muzaffarpur News: तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटा, 5 बच्चे दबे; एक की मौत

बिहार में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ईंट लेने जा रहे इस वाहन के नीचे पांच बच्चे दब गए, जिसमें 13 वर्षीय कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

मुजफ्फरपुर में बेकाबू पिकअप पलटा, पांच बच्चे दबे

बिहार में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में आज यानी गुरुवार 11 दिसंबर को बीएमपी-6 के पास एक पिकअप पलट गई। इस पिकअप में उस समय पांच बच्चे सवार थे। पिकअप ईंट लेने जा रही थी और दुर्घटना के समय सभी बच्चे इसके नीचे दब गए।

पिकअप पलटने से हुई इस दुर्घटना में 13 वर्षीय कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जाम खुलवाने की कोशिश कर रही पुलिस के साथ उनकी हाथापाई भी हो गई।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंदन कुमार यहां के कोठिया गांव का निवासी था। नाबालिग की इस तरह से मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में मातम छा गया। कुंदन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पिकअप ड्राइवर इस सड़क दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ की। मिठनपुरा थाना प्रभारी संतोष कुमार पंकज के अनुसार पिकअप की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। घायलों का इलाज जारी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article