बिहार

Bihar Weather 9-December-2025: बिहार में शीतलहर शुरू, पछुआ ने बढ़ाई कंपकपी; अगले दो-तीन दिनों में और गिरेगा पारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2025, 07:45 AM IST

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पारा 10 डिग्री के नीचे जाना शुरू हो चुका है यानी शीतलहर का दौर अब शुरू माना जा सकता है। पूस के साथ ही बिहार में ठंड तेजी से बढ़ी है और इस हफ्ते पारा थोड़ा और लुढ़क सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में शुरू हुआ शीतलहर का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-December-2025: बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पछुआ हवा के तेज बहाव और लगातार गिरते न्यूनतम तापमान की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 9 दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित होगी।

कैसा रहा कल का मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह सूखा रहा। लेकिन शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें सबसे अधिक तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान जब समतल इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाता है, तो शीतलहर की स्थिति बन जाती है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे बिहार में शुष्क मौसम बना रहेगा। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व, भी क्षेत्रों में दिनभर धूप निकलेगी और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। किसी भी जिले के लिए आज कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई।

अगले 7 दिन में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दक्षिणी जिलों में हल्की गिरावट के संकेत मिले हैं। उत्तर बिहार में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में रिकॉर्ड किया गया।

तेज पछुआ हवा से और बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में राज्य में ठंड का असर और तेज होने वाला है। लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान और नीचे खिसक सकता है। कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 24–28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप से राहत मिल सकती है, लेकिन शाम और रात में सर्दी अचानक बढ़ जाएगी।

End of Article