बिहार

Bihar Weather: बिहार में जाड़े की जकड़न तेज; कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिसंबर बढ़ने के साथ बिहार में ठंड की तीव्रता तेजी से बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड में किसी राहत के आसार नहीं हैं और राज्य में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। ऐसे में आइए जानें आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

Image

बिहार का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025: बिहार में दिसंबर के आगे बढ़ने के साथ ही ठंड और तेज होती जा रही है। राज्य भर में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घट गई है। दिन में हल्की धूप जरूर निकलती है, लेकिन ठंड का असर फिर भी कम होता दिखाई नहीं दे रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड में राहत के भी फिलहाल संकेत नहीं मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में बारिश नहीं हुई, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। मंगलवार की सुबह अधिकतर इलाकों में कोहरे की घनी परत छाई रही, जबकि समस्तीपुर में दृश्यता घटकर केवल 100 मीटर तक रह गई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22.4 से 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा तापमान किशनगंज में रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड हुआ।

आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज के मौसम को लेकर अनुमान है कि प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है। सुबह के समय अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और हल्की धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली ठंडी पछुआ हवाएं अगले 48 घंटे तक जारी रहेंगी। तापमान में गिरावट और इन हवाओं के कारण सुबह के वक्त घना कोहरा बने रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। कुछ जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे जाने का अनुमान है।

बिहार में आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3–4 दिनों में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान में हल्की कमी आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं जताई गई है। दक्षिण बिहार के कई जिले जैसे बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और रोहतास में रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article