बिहार

Araria News: यूपी की टीचर की अररिया में दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली

अररिया में यूपी की टीचर की स्कूल आते समय अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने स्कूटी पर सवार टीचर को पास से कनपटी पर गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन टीचर की जान नहीं बच सकी।

Image

अररिया में टीचर की हत्या

Araria Teacher Murder: बिहार के अररिया जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीचर को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने टीचर को नजदीक से गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

अररिया में किराए के मकान में रहती थी टीचर

मृतक शिक्षका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के किसी जिले की रहने वाली थी। उसकी पहचान 28 वर्षीय शिवानी कुमारी के तौर पर हुई। वह अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में टीचर थी। कुछ महीने पहले ही वह इस स्कूल में नियोजित शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थी। अररिया में वह किराए के मकान में रह रही थी और नरपतगंज में नौकरी करती थी।

खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिली टीचर

इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी सुधीर यादव ने बताया कि वे अपने खेत में काम कर रहा थे। तभी अचानक कुछ लोग स्कूल की ओर भागते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि लोगों के साथ वे भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर शिक्षिका खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ी हैं। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर तुरंत उन्हें उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन टीचर की जान बच नहीं सकी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article